facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियमATM Withdrawal Limit: SBI, HDFC से लेकर PNB तक, किस बैंक के ATM से कितना पैसा निकाल सकते हैं?Bandhan Contra Fund: सस्ते वैल्यूएशन वाले शेयरों में निवेश का मौका, ₹1000 से कर सकेंगे निवेशREITs-InvITs में निवेश करने का है प्लान? अब डिविडेंड पर टैक्स का झंझट होगा खत्म, बचेंगे ज्यादा पैसेBritannia Share Price: Q1 नतीजों के बाद Britannia के शेयर में 5% की तेजी; Nomura ने दी ‘Buy’ रेटिंग, 20% तक चढ़ने का अनुमानHDFC Bank के शेयर में इस साल 25% से ज्यादा गिरावट, आखिर क्यों टूट रहा है स्टॉक?दिल्ली हाईकोर्ट से डाबर को बड़ी राहत: FSSAI के 100% दावे वाले बैन पर लगाई रोकSBI का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा, ब्याज से कमाई ₹46,992 करोड़; लोन ग्रोथ भी तेज180 रुपये तक जाएगा Motherson का शेयर? 3 ब्रोकरेज को इन 5 वजहों से दिख रहा दमBajaj Finance Share Price: 5.5% की गिरावट से ₹33,500 करोड़ डूबे, RBI के इस प्रस्ताव से मचा हड़कंप

Dollar vs Rupee: शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 81.97 प्रति डॉलर पर

Advertisement

मंगलवार को रुपया 82.02 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था

Last Updated- June 28, 2023 | 10:43 AM IST
Rupee vs Dollar

Dollar vs Rupee: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी पूंजी की आवक बनी रहने से बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 81.97 के भाव पर पहुंच गया।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया दो पैसे की मजबूती के साथ 82.00 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर खुला। थोड़ी ही देर में इसने 81.97 का स्तर भी हासिल कर लिया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की मजबूती दर्शाता है।

मंगलवार को रुपया 82.02 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। विश्लेषकों के मुताबिक, घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश बढ़ने और वैश्विक बाजारों में डॉलर का भाव गिरने से रुपये को समर्थन मिल रहा है।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 102.58 के स्तर पर लगभग स्थिर था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.76 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,024.05 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीदारी की। मंगलवार को सेंसेक्स तीन दिनों की गिरावट से उबरते हुए 446.03 अंक यानी 0.71 प्रतिशत उछलकर 63,416.03 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 126.20 अंक यानी 0.68 प्रतिशत चढ़कर 18,817.40 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 10:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement