facebookmetapixel
Advertisement
Britannia Share Price: Q1 नतीजों के बाद Britannia के शेयर में 5% की तेजी; Nomura ने दी ‘Buy’ रेटिंग, 20% तक चढ़ने का अनुमानHDFC Bank के शेयर में इस साल 25% से ज्यादा गिरावट, आखिर क्यों टूट रहा है स्टॉक?दिल्ली हाईकोर्ट से डाबर को बड़ी राहत: FSSAI के 100% दावे वाले बैन पर लगाई रोकSBI का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा, ब्याज से कमाई ₹46,992 करोड़; लोन ग्रोथ भी तेज180 रुपये तक जाएगा Motherson का शेयर? 3 ब्रोकरेज को इन 5 वजहों से दिख रहा दमBajaj Finance Share Price: 5.5% की गिरावट से ₹33,500 करोड़ डूबे, RBI के इस प्रस्ताव से मचा हड़कंपAI ट्रेड में पिछड़ा भारत, लेकिन लंबी अवधि में निवेश का अच्छा मौका: रिपोर्टTrent Share Price: शेयर में अभी कमाई का मौका या महंगा वैल्यूएशन बनेगा मुसीबत? जानिए ब्रोकरेज की रायFusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णित

180 रुपये तक जाएगा Motherson का शेयर? 3 ब्रोकरेज को इन 5 वजहों से दिख रहा दम

Advertisement

Motherson के शेयर में ब्रोकरेज को आगे दम नजर आ रहा है। Nuvama, Motilal Oswal और Emkay ने 178-180 रुपये तक का टारगेट दिया है

Last Updated- August 07, 2026 | 3:19 PM IST
samvardhana motherson

Samvardhana Motherson International यानी Motherson इन दिनों निवेशकों के बीच चर्चा में है। इसकी वजह सिर्फ कंपनी के अच्छे तिमाही नतीजे नहीं हैं। कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, उसके पास बड़ी ऑर्डर बुक है और वह नए कारोबार में भी पैसा लगा रही है। खासकर Consumer Electronics में कंपनी ने बड़ा प्लान बनाया है। इसके अलावा हाल में खरीदी गई कंपनियों से भी आने वाले समय में कमाई बढ़ने की उम्मीद है।

इन सभी बातों को देखते हुए शेयर बाजार के जानकारों को Motherson में आगे भी दम नजर आ रहा है। कंपनी की बिक्री बढ़ी है और मुनाफा उससे भी तेज रफ्तार से बढ़ा है। यही वजह है कि जून तिमाही के नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 178 से 180 रुपये तक का टारगेट दिया है।

Nuvama ने Motherson का टारगेट 168 रुपये से बढ़ाकर 178 रुपये कर दिया है। Motilal Oswal ने भी 178 रुपये का टारगेट दिया है। वहीं Emkay ने टारगेट 150 रुपये से बढ़ाकर 180 रुपये कर दिया है। आइए अब उन 5 बड़ी वजहों को जानते हैं, जिनकी वजह से ब्रोकरेज को Motherson के शेयर में आगे दम नजर आ रहा है।

1. बिक्री 17% बढ़ी, कमाई उससे भी तेज

Motherson के ताजा नतीजे अच्छे रहे हैं। पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले करीब 17% बढ़कर 352 अरब रुपये से ज्यादा रहा। वहीं EBITDA करीब 26% बढ़कर 31 अरब रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 8.8% रहा। एडजस्टेड मुनाफा करीब 10.3 अरब रुपये रहा। सीधे शब्दों में समझें तो कंपनी की बिक्री तो बढ़ ही रही है, साथ ही कारोबार से होने वाली कमाई उससे भी तेज बढ़ रही है।

Wiring Harness कारोबार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसका मार्जिन 11.1% रहा। खास बात यह है कि तांबा महंगा होने के बावजूद कंपनी इस कारोबार में अच्छा मार्जिन बचाने में कामयाब रही। Integrated Assemblies कारोबार का मार्जिन भी बढ़कर 12.6% हो गया।

यह भी पढ़ें | Bajaj Finance Share Price: 5.5% की गिरावट से ₹33,500 करोड़ डूबे, RBI के इस प्रस्ताव से मचा हड़कंप

2. 96 अरब डॉलर की ऑर्डर बुक, आगे के लिए भरपूर काम

Motherson के पास ऑर्डर की भी कमी नहीं दिख रही है। मार्च 2026 तक कंपनी की ऑर्डर बुक करीब 96 अरब डॉलर थी। इसमें करीब 75% ऑर्डर ऑटो कारोबार से जुड़े हैं। करीब 22% हिस्सा इलेक्ट्रिक गाड़ियों यानी EV से जुड़ा है, जबकि करीब 3% ऑर्डर दूसरे कारोबार से हैं।

आम निवेशक के लिए बड़ी ऑर्डर बुक का मतलब है कि कंपनी के पास आने वाले समय के लिए पहले से काफी काम मौजूद है। हालांकि ये सारे ऑर्डर एक साथ कंपनी की कमाई में नहीं जुड़ेंगे। जैसे-जैसे कंपनी ऑर्डर पूरे करेगी, उनका असर कारोबार पर दिखाई देगा।

Nuvama का अनुमान है कि FY26 से FY28 के बीच Motherson का रेवेन्यू हर साल औसतन करीब 16% बढ़ सकता है।

3. इलेक्ट्रॉनिक्स में 75 अरब रुपये लगाने की तैयारी

Motherson की आगे की कहानी में Consumer Electronics एक बड़ा हिस्सा बन सकता है। अब तक Motherson को गाड़ियों के लिए Wiring Harness, Mirrors और दूसरे पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के तौर पर ज्यादा जाना जाता है। लेकिन अब कंपनी Consumer Electronics में भी तेजी से अपना कारोबार बढ़ा रही है।

FY26 में Consumer Electronics से कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 12.9 अरब रुपये हो गया। एक साल में यह कारोबार करीब 7.4 गुना हो गया। अब कंपनी इस कारोबार में कुल करीब 75 अरब रुपये लगाने की तैयारी में है। इसमें करीब 65 अरब रुपये एक बड़े नए प्लांट पर खर्च किए जाएंगे। इस प्लांट में सालाना करीब 40-42 मिलियन यूनिट बनाने की क्षमता होगी। यानी कंपनी एक ऐसे कारोबार पर बड़ा पैसा लगा रही है, जो पहले ही तेजी से बढ़ना शुरू कर चुका है।

Emkay को भी यहां बड़ी कमाई की गुंजाइश नजर आ रही है। ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के लिए कंपनी की प्रति शेयर कमाई का अनुमान 8-10% बढ़ा दिया है।

4. दो नई कंपनियों से जुड़ सकता है 2 अरब डॉलर का कारोबार

Motherson अपना कारोबार बढ़ाने के लिए दूसरी कंपनियों को भी खरीद रही है। जुलाई 2026 में कंपनी ने Nexans Autoelectric और Yutaka Giken की खरीद पूरी की। इन दोनों सौदों से आने वाले समय में Motherson के कारोबार में बड़ा इजाफा हो सकता है।

Motilal Oswal और Emkay के मुताबिक पूरी तरह कारोबार शुरू होने के बाद ये दोनों कंपनियां मिलकर सालाना करीब 2 अरब डॉलर का रेवेन्यू जोड़ सकती हैं। इसके अलावा Motherson ने चीन की Shenzhen Autocruis को खरीदने का भी ऐलान किया है। यह कंपनी गाड़ियों के लिए Camera Monitoring System, Driver Monitoring System और 360-degree View जैसी चीजें बनाती है।

यानी Motherson दूसरी कंपनियों को खरीदकर सिर्फ अपना कारोबार बड़ा नहीं कर रही, बल्कि गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली नई टेक्नोलॉजी में भी जगह बना रही है।

5. कमाई के लिए सिर्फ एक कारोबार पर निर्भर नहीं Motherson

Motherson के लिए एक अच्छी बात यह भी है कि आगे की कमाई सिर्फ उसके पुराने ऑटो पार्ट्स कारोबार के भरोसे नहीं रहने वाली है। Wiring Harness कारोबार पहले से मजबूत है। Consumer Electronics तेजी से बढ़ रहा है। Aerospace कारोबार ने भी FY26 में अच्छी रफ्तार दिखाई। इस कारोबार का रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले करीब 40% बढ़कर 24.5 अरब रुपये रहा।

इसके अलावा कंपनी नए प्लांट भी शुरू कर रही है। FY27 में कुल 10 नई फैक्ट्रियां शुरू होने की उम्मीद है।

Nuvama का अनुमान है कि FY26 से FY28 के बीच Motherson के नए कारोबार का रेवेन्यू हर साल औसतन करीब 54% बढ़ सकता है। इसी दौरान कंपनी की कमाई में हर साल औसतन करीब 31% बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

तो क्या 180 रुपये तक जा सकता है Motherson का शेयर?

कंपनी के ताजा नतीजे, बड़ी ऑर्डर बुक, Consumer Electronics में बड़ा निवेश और हाल में खरीदी गई कंपनियों को देखते हुए ब्रोकरेज को शेयर में आगे बढ़ने की गुंजाइश नजर आ रही है।

Nuvama ने ‘BUY’ रेटिंग के साथ शेयर का टारगेट 168 रुपये से बढ़ाकर 178 रुपये कर दिया है। Motilal Oswal ने भी ‘BUY’ रेटिंग के साथ 178 रुपये का टारगेट दिया है। वहीं Emkay ने अपना टारगेट 150 रुपये से बढ़ाकर 180 रुपये कर दिया है।

तीनों की रिपोर्ट से एक बात साफ निकलती है। Motherson का पुराना कारोबार अच्छा चल रहा है और कंपनी साथ-साथ कमाई के नए रास्ते भी तैयार कर रही है। 96 अरब डॉलर की ऑर्डर बुक है, Consumer Electronics में 75 अरब रुपये लगाने की योजना है और हाल में खरीदी गई दो कंपनियां आगे चलकर करीब 2 अरब डॉलर का सालाना कारोबार जोड़ सकती हैं।

हालांकि ब्रोकरेज का कहना है कि निवेशकों को कुछ बातों का ध्यान भी रखना होगा। तांबा और दूसरे कच्चे माल के दाम बढ़ने से कंपनी की लागत बढ़ सकती है। खरीदी गई नई कंपनियों से उम्मीद के मुताबिक फायदा निकालना भी जरूरी होगा। इसके अलावा कंपनी नए प्लांट और कारोबार पर काफी पैसा खर्च कर रही है।

ब्रोकरेज टारगेट प्राइस पिछले बंद भाव से संभावित रिटर्न
Nuvama 178 रुपये 15.6%
Motilal Oswal 178 रुपये 15.6%
Emkay 180 रुपये 16.9%

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - August 7, 2026 | 2:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement