facebookmetapixel
Advertisement
India’s EV Transition: चीन से पीछे, लेकिन दुनिया को चौंका सकता है भारत, EV पर SBI की बड़ी रिपोर्टIndia’s EV Transition: हर महीने 2 लाख से ज्यादा EV बिक रहे, आखिर अचानक क्यों बढ़ी डिमांड?India’s EV Transition: बीते 12 साल में भारत की तेल पर निर्भरता आधी रह गई! SBI रिसर्च ने बताया कैसे हो रहा बड़ा बदलावGold Silver Price Today: सोना फिसला, चांदी चमकी; जानें MCX और Comex के ताजा भावजून में कारों की रिकॉर्ड डिमांड! टैक्स राहत और सस्ती EMI का दिखा असर, बिक्री 24.6% बढ़ीदिल्ली में पेट्रोल-डीजल कारों पर लगेगी लगाम? EV Policy 2.0 ने ऑटो कंपनियों की बढ़ाई टेंशनIRDAI के नए कमीशन नियमों से कौन से Insurance Stocks चमकेंगे? ब्रोकरेज ने बताए टॉप स्टॉक्सअशोक लीलैंड का बड़ा दांव! लॉन्च किए भारत के पहले एयर सस्पेंशन ट्रक, बढ़ेगी कमाई और आरामAI से एक कदम आगे भारत! MEIL और Analog का बड़ा दांव, 50 करोड़ डॉलर तक होगा निवेशरूस ने खोला सस्ते तेल का खजाना! भारत ने जून में खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, LPG में अमेरिका बना नंबर-1

Dollar Vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसा बढ़कर 82 पर पहुंचा

Advertisement

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 82.01 पर बंद हुआ था

Last Updated- April 18, 2023 | 10:31 AM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसा बढ़कर 82 रुपये पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और शेयर बाजार से विदेशी पूंजी के बाहर जाने के चलते रुपये की बढ़त सीमित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया डॉलर के मुकाबले 81.99 पर खुला।

बाद के कारोबार में यह 81.96 के ऊपरी और 82.02 के निचले स्तर तक गया। खबर लिखे जाने तक रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की बढ़त के साथ 82 पर कारोबार कर रहा था।

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 82.01 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 फीसदी गिरकर 102.03 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत बढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - April 18, 2023 | 10:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement