facebookmetapixel
Advertisement
भारत-फ्रांस आर्थिक रिश्तों को नई गति देने 4 दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणशांति समझौते के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य नहीं हुई जहाजों की आवाजाही, पूरी बहाली में लग सकते हैं तीन महीनेखामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए ईरान का कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण‘विजय’ मंत्र के साथ सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान, कहा- भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयाररंगमंच के आकाश से टूटा सितारा: विजया मेहता नहीं रहीं, कला जगत में शोक की लहर Editorial: कच्चा तेल सस्ता, लेकिन वैश्विक वित्तीय जोखिम अब भी भारत के लिए चुनौतीम्युचुअल फंड बनाम विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर बहस और जमीनी हकीकतश्रम आय को नहीं, तो पूंजीगत लाभ को भी विशेष कर रियायत क्यों?सेबी का शिकंजा: पंप-एंड-डंप स्कीम में 222 इकाइयों पर प्रतिबंध, ₹47.7 करोड़ का जुर्मानामई के उच्चस्तर के बाद जून में घटा कैश मार्केट में टर्नओवर, F&O कारोबार में बढ़त बरकरार

Dollar Vs Rupee : रुपया 25 पैसे टूटकर 82.10 प्रति डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 5:51 PM IST
Rupee Dollar_Shutterstock

विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख की वजह से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 82.10 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल कीमतों में तेजी आने से भी रुपये में गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.90 प्रति डॉलर पर खुला।

कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 25 पैसे की गिरावट के साथ 82.10 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 81.87 के उच्चस्तर और 82.10 के निम्न स्तर के बीच घटबढ़ हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 81.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर घरेलू विदेशीमुद्रा और शेयर बाजार बंद थे। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.76 प्रतिशत बढ़कर 101.71 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 520.25 अंक की गिरावट के साथ 59,910.75 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.21 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने गुरुवार को 221.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 5:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement