facebookmetapixel
Advertisement
भारत-फ्रांस आर्थिक रिश्तों को नई गति देने 4 दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणशांति समझौते के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य नहीं हुई जहाजों की आवाजाही, पूरी बहाली में लग सकते हैं तीन महीनेखामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए ईरान का कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण‘विजय’ मंत्र के साथ सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान, कहा- भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयाररंगमंच के आकाश से टूटा सितारा: विजया मेहता नहीं रहीं, कला जगत में शोक की लहर Editorial: कच्चा तेल सस्ता, लेकिन वैश्विक वित्तीय जोखिम अब भी भारत के लिए चुनौतीम्युचुअल फंड बनाम विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर बहस और जमीनी हकीकतश्रम आय को नहीं, तो पूंजीगत लाभ को भी विशेष कर रियायत क्यों?सेबी का शिकंजा: पंप-एंड-डंप स्कीम में 222 इकाइयों पर प्रतिबंध, ₹47.7 करोड़ का जुर्मानामई के उच्चस्तर के बाद जून में घटा कैश मार्केट में टर्नओवर, F&O कारोबार में बढ़त बरकरार

Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटा

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 10:49 AM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे फिसलकर 81.97 के स्तर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती से भी घरेलू मुद्रा दबाव में आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81.90 पर खुला। फिर यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 81.97 पर आ गया।

रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.85 के स्तर पर बंद हुआ था। आंबेडकर जयंती के अवसर पर शुक्रवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार और घरेलू शेयर बाजार बंद थे।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.70 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 86.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 221.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement