facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

Dollar Vs INR : रुपया 63 पैसे उछलकर 81.97 प्रति डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 5:27 PM IST
Rupee and Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 63 पैसे के उछाल के साथ 81.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी कोषों के ताजा निवेश और घरेलू शेयर बाजार में बढ़त की वजह से निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से रुपये में तेजी आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सेवा क्षेत्र में मजबूत खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) आंकड़े की वजह से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.28 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 63 पैसे के उछाल के साथ 81.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये ने 81.92 के उच्चस्तर और 82.35 के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 104.82 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 प्रतिशत घटकर 84.28 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 899.62 अंक की तेजी के साथ 59,808.97 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 12,770.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 5:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement