facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट; Sensex 248 अंक टूटा, Nifty 19,650 के नीचे

Advertisement

Stock Market Updates: इंट्रा डे ट्रेड में आज नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व और L&T सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- October 19, 2023 | 4:36 PM IST
Flair Writing Share

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले कमजोर रुझानों और मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में लाल निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में गिरावट दर्ज की गई।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 248 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 46 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप सूचकांक सपाट बंद हुआ जबकि बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.07 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

शुरुआती कारोबार में लुढ़का बाजार

शुरुआती कारोबारी में आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। एक समय सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंक तक नीचे लुढ़क गया था। हालांकि, वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के परिणामों के बीच कुछ शेयरों में तेजी के दम पर बाजार अपने नुकसान को एक हद तक कम करने में सफल रहा।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 247.78 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 65,629.24 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,869.65 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,343.50 तक आया।

Also read: Stock Market Highlights: बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 248 अंक टूटा; बजाज ऑटो 7% उछला

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 46.40 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,624.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,681.80 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,512.35 तक आया।

नेस्ले इंडिया बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 9 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व और L&T सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा नेस्ले इंडिया के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 3.66 फीसदी चढ़े। इसके अलावा एशियन पेंट्स, टाइटन, HUL और टाटा मोटर्स भी लाभ में रहे।

विप्रो 3 फीसदी तक टूटा

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 21 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। विप्रो, टेक महिंद्रा, NTPC, सन फार्मा और JSW स्टील सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान विप्रो के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.99 फीसदी गिर गए।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 4:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement