facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट; Sensex 377 अंक टूटा, Nifty 20,900 के पार

Advertisement

व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमश: 0.4 फीसदी और 0.27 फीसदी नीचे आ गए।

Last Updated- December 12, 2023 | 6:27 PM IST
Stock Market Crash

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंंगलवार को सत्र के दूसरे भाग में बिकवाली के दबाव में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। इस बीच ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव रुझान देखें गए। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 377 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 91 अंक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमश: 0.4 फीसदी और 0.27 फीसदी नीचे आ गए।

इससे पहले विदेशी निवेशकों की लिवाली से दोनों प्रमुख सूचकांक सोमवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे। बीएसई सेंसेक्स पहली बार कारोबार के दौरान 70,057.83 अंक तक चला गया था। निफ्टी भी 21,000 के नीचे 20,997.10 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 377.50 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 69,551.03 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 69,443.85 और 70,033.64 के रेंज में कारोबार हुआ।

Also read: Gold-Silver Price Today: चांदी 72 हजार रुपये के पार, सोना भी हुआ महंगा, देखें आज के रेट

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 90.70 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 20,906.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 20,867.15 और 21,037.90 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, मारुति, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

Top Gainers

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो और आईटीसी शामिल हैं।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को लाभ में रहे थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.33 डॉलर प्रति बैरल रहा।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,261.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement