facebookmetapixel
Advertisement
Cryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!Share Market: सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 23,767 पर बंद! अब क्या करें निवेशक?National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिस

Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट जारी, Sensex 284 अंक टूटा, Nifty 19,000 के नीचे

Advertisement

Stock Market : इंट्रा डे ट्रेड में सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, SBI और भारती एयरटेल सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- November 01, 2023 | 4:01 PM IST
Flair Writing Share
Representative Image

Stock Market: ग्लोबल मार्केट से मिले-जूले रुझानों के बीच मेटल और कुछ चुनिंदा IT शेयरों में लगातार बिकवाली के दबाव के कारण हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। आज दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में गिरावट दर्ज की गई।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 284 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 90 अंक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप इंडेक्स में बेंचमार्क इंडेक्स के साथ गिरावट आई और यह 0.4 फीसदी नीचे रहा। हालांकि, स्मॉलकैप इंडेक्स केवल 0.1 प्रतिशत नीचे था।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 283.60 अंक यानी 0.44% फीसदी की गिरावट के साथ 63,591 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,896 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 63,550 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 90.45 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 18,989 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,096 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 18,973 तक आया।

Also read: IPO Market Review: अक्टूबर में कैसा रहा आईपीओ मार्केट का प्रदर्शन

सन फार्मा बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 5 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, SBI और भारती एयरटेल सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा सन फार्मा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.67 फीसदी चढ़ गए।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 25 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, नेस्ले इंडिया, मारुति और JSW स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान एशियन पेंट्स के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.04 फीसदी गिर गए।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement