facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

Closing bell: शेयर बाजार नई ऊंचाई पर; Sensex 970 अंक चढ़कर 71 हजार के पार, Nifty 21,400 के ऊपर

Advertisement

व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप सूचकांक नेगेटिव सेंटीमेंट के साथ सपाट बंद हुआ, जबकि BSE स्मॉलकैप सूचकांक 0.58 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

Last Updated- December 15, 2023 | 4:07 PM IST
जुलाई के पहले कारोबारी सत्र में नई ऊंचाई पर सूचकांक बंद, Stock Market: Index closed at new high in the first trading session of July

Stock Market : चौतरफा लिवाली के दम पर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को देसी शेयर बाजार अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का सकारात्मक असर आज भी भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया लेकिन बैंक की तरफ से आए कमेंट्री के बाद बाजार यह मान रहा है कि अगले साल अमेरिका में कम से कम तीन दफे ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 970 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 274 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी क्रमशः 36,229 और 41,984 के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। इनमें 1 प्रतिशत और 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप सूचकांक नेगेटिव सेंटीमेंट के साथ सपाट बंद हुआ, जबकि BSE स्मॉलकैप सूचकांक 0.58 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। दिन के दौरान सूचकांक क्रमशः 36,421 और 42,219 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे।

Also read: Sensex पहली बार 71,000 के पार, निवेशकों की पूंजी 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 969.55 अंक यानी 1.37 फीसदी की भारी बढ़त के साथ 71,483.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 70,655.97 और 71,605.76 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 273.95 अंक यानी 1.29 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,456.65 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,235.30 और 21,492.30 के रेंज में कारोबार हुआ।

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 3:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement