facebookmetapixel
Advertisement
₹2.5 लाख करोड़ के ऑर्डर बुक वाली HAL पर ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक तेजी की उम्मीदGold-Silver Price Today: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भी सोना-चांदी हुए सस्ते, जानें आज के रेटभारतवंशी हिंदुजा परिवार की संपत्ति 38 अरब पाउंड पहुंची, ब्रिटेन में फिर टॉप परप. बंगाल को टेक हब बनाने की तैयारी; केंद्र ने Google, Microsoft, Amazon जैसी टेक कंपनियों से शुरू की बातचीतरिकॉर्ड गर्मी से AC और कोल्ड ड्रिंक कंपनियों की चांदी, सीमेंट सेक्टर पर दबावIndian Oil आज कर सकती है डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की नजर बोर्ड मीटिंग परJSW Steel बनेगी दुनिया की टॉप स्टील कंपनी! 7.8 करोड़ टन क्षमता का बड़ा प्लानपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच तेल 110 डॉलर के पार, अमेरिकी बाजार में भारी गिरावटकारों की मांग थमेगी नहीं! FY27 में रिकॉर्ड बिक्री की तैयारी में ऑटो कंपनियांमिड और स्मॉलकैप में मुनाफा या खतरा? जानें क्यों एक्सपर्ट कह रहे हैं ‘सबर रखो’

Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट पर लगी ब्रेक, सेंसेक्स 721 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,000 के पार

Advertisement
Last Updated- December 26, 2022 | 4:47 PM IST
BSE, Share market today

घरेलू शेयर बाजार में पिछले चार दिन से जारी गिरावट पर सोमवार पर ब्रेक लगा और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के साथ बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 721 अंक से अधिक की तेजी आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 721.13 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,566.42 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 988.49 अंक तक चढ़ गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) का निफ्टी भी 207.80 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,014.60 अंक पर बंद हुआ।

Top Gainers
सेंसेक्स के शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, आईटीसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

Top Losers
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं।

International Indices
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहे। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.63 प्रतिशत चढ़कर 83.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 706.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 26, 2022 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement