facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियम

Closing Bell: बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 928 अंक टूटा, 60 हजार के नीचे हुआ बंद

Advertisement
Last Updated- February 22, 2023 | 5:02 PM IST
Paytm Share- पेटीएम शेयर

लगातार चौथे दिन बुधवार को नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू बाजार में निवेशक बैक फुट पर नजर आए। सेंसेक्स में 927.74 अंको की भारी गिरावट आई, वहीं निफ्टी 272 अंक फिसलकर 17,600 के नीचे आ गया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 928 अंक यानी 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 59,744.98 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 60,462.90 तक गया और नीचे में 59,681.55 तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 272 अंक यानी 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 17,554.30 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,772.50 तक गया और नीचे में 17,529.45 तक आया।

Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में सिर्फ आईटीसी लाभ में रहा।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ भारी गिरावट के कारण सेंसेक्स के 29 शेयर लाल निशान में रहे। बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, एचडीएफसी सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। वहीं दोपहर के कारोबार में यूरोपीय शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 82.11 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 525.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - February 22, 2023 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement