facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Closing Bell: शेयर बाजार में चार दिनों की रिकॉर्ड तोड़ तेजी पर लगा ब्रेक, Sensex 739 अंक टूटकर 81 हजार से नीचे आया

Advertisement

निफ्टी (Nifty) भी 269.95 अंक या 1.09 प्रतिशत लुढ़क गया और शुरुआती कारोबार के दौरान 24,854.80 के अपने नए रिकॉर्ड शिखर पर पहुंचने के बाद 24,530.90 पर बंद हुआ।

Last Updated- July 19, 2024 | 5:25 PM IST
Share Market

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को जारी चार दिनों की रिकॉर्ड तोड़ तेजी पर ब्रेक लग गया। ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर रूझानों के बीच बाजार के नए शिखर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली करना पसंद किया। पहली तिमाही के नतीजों से पहले देश की सबसे मूल्यवान (MCap) कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट ने भी बाजार पर दबाव बनाया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 81,587.76 के अपने नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया, लेकिन बढ़त को आगे जारी रखने में विफल रहा और 738.81 अंक या 0.91 प्रतिशत गिरकर 81,000 अंक से नीचे 80,604.65 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 844.36 अंक या 1.03 प्रतिशत गिरकर 80,499.10 पर आ गया। यह इंडेक्स गुरुवार को पहली बार 81 हजार के पार निकल गया था।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 269.95 अंक या 1.09 प्रतिशत लुढ़क गया और शुरुआती कारोबार के दौरान 24,854.80 के अपने नए रिकॉर्ड शिखर पर पहुंचने के बाद 24,530.90 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 292.7 अंक या 1.18 प्रतिशत गिरकर 24,508.15 पर आ गया।

Also read: Microsoft Outage: क्या आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में भी आ गई ब्लू स्क्रीन वाली प्रॉब्लम? ऐसे करें ठीक, नहीं होगी परेशानी 

Top Losers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 26 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टाटा स्टील 5 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया, जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील लगभग 5 प्रतिशत गिर गया। इसके अलावा, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

Top Gainers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 4 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस का नेट प्रॉफिट 7 प्रतिशत बढ़कर 6,368 करोड़ रुपये हो गया। उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद कंपनी का शेयर लगभग 2 प्रतिशत चढ़ गया। आई सेक्टर में सुधार का संकेत देते हुए कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने रेवेन्यू गाइडेंस को भी बढ़ाया है। इसके अलावा, आईटीसी, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर लाभ में रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट पर रहे जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट का रुख रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत गिरकर 85.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को 5,483.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी।

Advertisement
First Published - July 19, 2024 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement