facebookmetapixel
Advertisement
PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान

Closing Bell: कंपनियों के कमजोर नतीजों समेत इन कारणों ने डुबोई बाजार की नैया! सेंसेक्स 55 अंक टूटा, निफ्टी 24,148 पर बंद

Advertisement

सेंसेक्स की कंपनियों में एमएंडएम, टाइटन कंपनी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और नेस्ले के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे। कोल इंडिया, टाटा स्टील, ट्रेंट, एशियन पेंट्स घाटे में रहे।

Last Updated- November 08, 2024 | 4:21 PM IST
Stock Market

Closing Bell: वैश्विक बाजारों और आईटी शेयरों (IT Stocks) में तेजी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद के अनुरूप नहीं रहने और विदेशी निवेशकों की लगातार जारी बिकवाली के चलते बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज तेजी के साथ 79,611.90 अंक पर खुला। हालांकि, बाजार ज्यादा देर तक हरे निशान में नहीं रखा और लाल रंग में फिसल गया। अंत में सेंसेक्स 55.47 अंक या 0.07% की गिरावट लेकर 79,486.32 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 51.15 अंक या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 24,148.20 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 27 के शेयर गिरावट जबकि 23 के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

टॉप लूजर्स

सेंसेक्स की तीस कंपनियों में एशियन पेंट्स (Asian Paints) का शेयर सबसे ज्यादा 2.62 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा टाटा स्टील, एसबीआई, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, अल्ट्रा सीमेंट और मारुति के शेयर गिरावट में रहे।

टॉप गेनर्स

दूसरी तरफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर सबसे ज्यादा 2.69 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही टाइटन, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू और सनफार्मा के शेयर लाभ में रहे।

शेयर बाजार में आज गिरावट के कारण

भारतीय शेयर बाजार में आज अलग-अलग कारणों की वजह से गिरावट आई। गिरावट का सबसे बड़ा और पहला कारण विदेशी निवेशक हैं, जो भारतीय शेयर बाजारों से लगातार पैसा निकाल रहे हैं।

शियर बाजार में गिरावट का दूसरा बड़ा कारण कंपनियों का दूसरी तिमाही का रिजल्ट रहा, जो अबतक निवेशकों की उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे हैं। वहीं, इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शेयरों में गिरावट ने भी बाजार को नीचे की तरफ खींचा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा ने कहा कि सेक्टर्स में मिलाजुला रुख शेयर बाजार की अगली दिशा के बारे में अनिश्चित बना रहा है। पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद जहां आईटी शेयरों में तेजी आई है, वहीं बैंकिंग क्षेत्र एक सिमित दायरे में फंसा हुआ है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान आउटलुक को देखते हुए निवेशकों को स्पष्ट संकेत सामने आने तक सतर्क रुख अपनाना चाहिए। साथ ही निवेशक इस अवधि का उपयोग अच्छे वैल्यूएशन पर मिल रहे क्वालिटी वाले शेयरों को चुनने पर कर सकते हैं।

विदेशी निवेशकों ने निकाले 4,888.77 करोड़ रुपये

विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजारों से पैसे बाहर निकालने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, फॉरेन इंस्टीयूशनल निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को 4,888.77 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

Advertisement
First Published - November 8, 2024 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement