facebookmetapixel
Advertisement
डॉलर के आगे रुपया पस्त: 20 पैसे की भारी गिरावट के साथ 95.16 तक पहुंचाAxis Bank में टॉप लेवल पर बड़ा बदलाव, 3 सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफाIC Electricals IPO Allotment Today: 420x सब्सक्राइब हुआ IPO! आज होगा अलॉटमेंट!, जानें NSE और रजिस्ट्रार पर स्टेटस चेक करने का तरीकाKnack Packaging Listing: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दमअब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, Mutual Fund नियमों में भी हुए बदलावQ1 Preview: बेहतर Q1 नतीजों की उम्मीद, HDFC, SBI समेत इन बैंक शेयरों को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकQ1 preview: ONGC, RIL से लेकर IOC तक, किस शेयर से हैं क्या उम्मीदें? जानिए ब्रोकरेज की रायफेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोना ₹442 टूटा, चांदी ₹1,532 फिसलीKusumgar IPO: ₹650 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP 40% प्रीमियम पर; निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेलअमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजी

5 साल में 655% रिटर्न देने वाली कंपनी देने जा रही ₹50 प्रति शेयर डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट अगले सोमवार

Advertisement

कंपनी की 78वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 29 सितंबर 2025 (सोमवार) को होगी। AGM के बाद तीन से चार हफ्तों के भीतर डिविडेंड निवेशकों के खातों में क्रेडिट कर दिया जाएगा।

Last Updated- September 19, 2025 | 9:18 AM IST
HUL Dividend

निवेशकों के लिए खुशखबरी है। नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी Bengal & Assam कंपनी लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति शेयर ₹50 या 500% डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है जो कंपनी ने अपने निवेशकों को दिया है।

Bengal & Assam Company Dividend की रिकॉर्ड डेट और AGM

कंपनी ने बताया है कि डिविडेंड पाने के लिए 22 सितंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इस दिन तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड का हक मिलेगा। कंपनी की 78वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 29 सितंबर 2025 (सोमवार) को होगी। AGM के बाद तीन से चार हफ्तों के भीतर डिविडेंड निवेशकों के खातों में क्रेडिट कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 12 महीने में 52% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 5 सॉलिड स्टॉक्स! शेयरखान की सलाह-खरीद लें

Bengal & Assam कंपनी का बाजार प्रदर्शन

बंगाल एंड असम कंपनी लिमिटेड BSE स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब ₹10,200.58 करोड़ है। 18 सितंबर को कंपनी का शेयर ₹9030 पर बंद हुआ। इस साल अब तक शेयर में करीब 7% की गिरावट आई है, लेकिन पिछले दो साल में इसने निवेशकों को 72% का रिटर्न दिया है। तीन साल में शेयर ने 192% और पांच साल में 655% का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

कंपनी लगातार अपने निवेशकों को बड़ा मुनाफा देती रही है। 2024 में बंगाल एंड असम कंपनी ने ₹40 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था। 2023 में यह राशि ₹25, 2022 में ₹15 और 2021 में ₹7.50 प्रति शेयर थी। इस बार घोषित ₹50 डिविडेंड अब तक का सबसे बड़ा है और निवेशकों के लिए रिकॉर्ड स्तर का तोहफा साबित होगा।

Advertisement
First Published - September 19, 2025 | 9:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement