facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: RailTel, Paytm समेत आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, कहीं ऑर्डर तो कहीं फंड जुटाने की खबर से मचेगा हलचलभारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपील

अटलांटा में धोखाधड़ी वाली ट्रेडिंग, तीन पर लगी पाबंदी

Advertisement

मामला यूट्यूब के भ्रामक वीडियो के जरिये अटलांटा के शेयरों में शेयरों की कथित धोखाधड़ी वाली खरीद-फरोख्त से जुड़ा है।

Last Updated- April 30, 2025 | 11:07 PM IST
Share Market

बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को तीन लोगों पर बाजार में प्रवेश पर 5 साल की पाबंदी लगा दी। यह मामला यूट्यूब के भ्रामक वीडियो के जरिये अटलांटा के शेयरों में शेयरों की कथित धोखाधड़ी वाली खरीद-फरोख्त से जुड़ा है।

सेबी ने इससे पहले साधना ब्रॉडकास्ट और शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट के मामलों में दो व्यक्तियों मनीष मिश्रा और विवेक चौहान पर प्रतिबंध आदेश जारी किए थे।

अटलांटा में कथित हेराफेरी 2022 में की गई थी। जबकि यूट्यूब पर भ्रामक वीडियो अपलोड किए जाने से पहले स्टॉक एक सीमित दायरे में था। यूट्यूब वीडियो के माध्यम से कथित लोगों ने निवेशकों को कंपनी के शेयर खरीदने के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद उन्होंने अपनी होल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा बढ़ी हुई कीमतों पर बेच दिया।

हालांकि इसकी कीमतें हफ्ते के भीतर 18.4 रुपये से 27.45 रुपये पर पहुंच गई।

बाजार नियामक ने शर्मा से 6 करोड़ रुपये और मिश्रा से 4.37 करोड़ रुपये की अवैध कमाई वसूलने का निर्देश दिया है। यह रकम निवेशक सुरक्षा एवं शिक्षा कोष (आईपीईएफ) में जमा की जाएगी।

सेबी ने मामले में मिलीभगत के लिए मिश्रा पर 50 लाख रुपये, चौहान पर 10 लाख रुपये और अंकुर शर्मा पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement