facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

Adani Stocks: अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में तेजी, अदाणी पावर 20%चढ़ा

Advertisement

Adani ग्रुप की सभी 11 कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन (MCap) 12,51,029.2 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- January 14, 2025 | 7:15 PM IST
Adani Group

Adani Stocks: अदाणी समूह की सूचीबद्ध सभी कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को तेजी रही। अदाणी पावर का शेयर लगभग 20 प्रतिशत उछला। सोमवार को समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बाद यह तेजी आई है। बीएसई में अदाणी पावर का शेयर 19.77 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी 13.22 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 12.06 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 7.12 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस 6.52 प्रतिशत और एनडीटीवी 5.63 प्रतिशत चढ़े।

अदाणी पोर्ट्स का शेयर 4.77 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 4.66 प्रतिशत, एसीसी (4.65 प्रतिशत), सांघी इंडस्ट्रीज (3.85 प्रतिशत) और अदाणी विल्मर (1.71 फीसदी) भी मजबूत हुए। समूह की सभी 11 कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 12,51,029.2 करोड़ रुपये रहा।

Also read: Closing Bell: आईटी स्टॉक्स में गिरावट ने बाजार में रिकवरी पर लगाई लगाम, सेंसेक्स 170 चढ़ा; निफ्टी 23,200 के करीब बंद, अदाणी पोर्ट टॉप गेनर

शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ अदाणी समूह के सभी शेयर नुकसान के साथ बंद हुए थे। स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को चार दिन से जारी गिरावट पर विराम लगा और तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 169.62 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,499.63 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 90.10 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,176.05 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 14, 2025 | 7:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement