facebookmetapixel
Advertisement
प्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौका

अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में बड़ी तेजी, अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात का असर

Advertisement

गौतम अदाणी के खिलाफ आरोपों को खारिज करने की मांग ने बढ़ाई निवेशकों की उम्मीदें

Last Updated- May 05, 2025 | 10:49 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह की सूचीबद्ध सभी कंपनियों के शेयरों में सोमवार को खासी तेजी दर्ज की गई। गौतम अदाणी के प्रतिनिधियों के रिश्वतखोरी की जांच में आपराधिक आरोपों को खारिज करने की मांग को लेकर अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की खबरों के बाद कंपनियों के शेयरों में उछाल दर्ज हुई।

बीएसई पर अदाणी टोटाल गैस के शेयर में 11.01 फीसदी, अदाणी एंटरप्राइजेज में 6.96 फीसदी, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 6.61 फीसदी, अदाणी पोर्ट्स में 6.29 फीसदी और अदाणी पावर में 5.96 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। एनडीटीवी के शेयरों में 4.74 फीसदी, अदाणी एनर्जी में 3.30 फीसदी, एडब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड में 1.99 फीसदी, अंबुजा सीमेंट्स में 1.76 फीसदी, एसीसी में 1.04 फीसदी और सांघी इंडस्ट्रीज में 0.72 फीसदी की तेजी आई।

कंपनियों के शेयर मूल्य में उछाल आने से समूह की सभी कंपनियों के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में 13.33 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। कारोबार के दौरान अदाणी टोटाल गैस के शेयर में 14.12 फीसदी और अदाणी पावर में 11.31 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई थी।

अमेरिकी अधिकारियों ने अदाणी, उनके भतीजे एवं कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी और प्रबंध निदेशक विनीत एस. जैन पर सौर ऊर्जा ठेका हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की कथित साजिश में शामिल होने तथा अमेरिकी निवेशकों से धन जुटाने के लिए योजना को छुपाने का पिछले वर्ष नवंबर में अभियोग लगाया था।

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने पिछले महीने कहा था कि कथित उल्लंघन से संबंधित उसके विनियामक अनुपालन की स्वतंत्र समीक्षा (जिसके कारण संस्थापक चेयरमैन गौतम अदाणी और कंपनी के दो अधिकारियों पर अमेरिकी अदालत में अभियोग लगाया गया था) में इस मुद्दे पर कोई अनियमितता या गैर-अनुपालन नहीं पाया गया। अदाणी समूह ने पहले सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इनकार किया था।

Advertisement
First Published - May 5, 2025 | 10:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement