facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

1479.5% का मोटा डिडिडेंड! 5 साल में 431% का रिटर्न देने वाली कंपनी ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा

Advertisement

इंजीनियरिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनी ABB इंडिया ने ₹29.59 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के शेयरों का फेस वैल्यू ₹2 है जिसके हिसाब से यह 1479.5 फीसदी बैठता है

Last Updated- April 26, 2026 | 5:47 PM IST
Dividend
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ABB इंडिया के शेयरधारकों के लिए कमाई का एक शानदार मौका आया है। कंपनी के बोर्ड ने अपने निवेशकों को कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए भारी भरकम मुनाफा बांटने की तैयारी कर ली है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी के बोर्ड ने 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 29.59 रुपये के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। फीसदी के हिसाब से देखे तो यह 1479.5 प्रतिशत बैठता है।

इस डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए निवेशकों को कुछ तारीखों का ध्यान रखना होगा। कंपनी ने घोषणा की है कि शेयर बाजार में यह स्टॉक 30 अप्रैल, 2026 को एक्स-डिविडेंड के तौर पर ट्रेड करेगा। इसके साथ ही, पात्र शेयरधारकों की पहचान करने के लिए 2 मई, 2026 की तारीख को ‘रिकॉर्ड डेट’ के रूप में तय किया गया है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर होंगे, उनके खाते में ही डिविडेंड की यह राशि भेजी जाएगी।

डिविडेंड देने का शानदार रहा है ट्रैक रिकॉर्ड

ABB इंडिया का अपने निवेशकों को लगातार डिविडेंड देने का ट्रैक रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। इस बार के भुगतान से पहले भी कंपनी ने अगस्त 2025 में 9.77 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था, जबकि मई 2025 में 33.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड बांटा था। अगर 2024 की बात करें, तो उस साल भी अगस्त में 10.66 रुपये और मई में 23.80 रुपये का डिविडेंड मिला था। लगातार इस तरह डिविडेंड मिलने से निवेशकों का भरोसा कंपनी पर और मजबूत हुआ है।

Also Read: स्टॉक मार्केट पर ‘ट्रिपल अटैक’: युद्ध, तेल की कीमत और कंपनियों के नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते बाजार की चाल

मुनाफे में गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में दिखी बढ़त

डिविडेंड का ऐलान कंपनी ने कैलेंडर ईयर 2025 की चौथी तिमाही (Q4 CY25) के नतीजों के साथ किया है। अगर नतीजों पर नजर डालें तो तस्वीर थोड़ी मिली-जुली है। इस तिमाही में ABB इंडिया का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18% घटकर 432.85 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 528.41 करोड़ रुपये था।

हालांकि मुनाफा घटा है, लेकिन बिजनेस ग्रोथ बनी हुई है। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 8% बढ़कर 3,557.01 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 3,364.93 करोड़ रुपये था।

शेयर मार्केट में कंपनी का हाल?

अगर शेयर मार्केट में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो बीते शुक्रवार को BSE पर कंपनी का शेयर 3.21 फीसदी की गिरावट के साथ 7327.00 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों ने 18.99 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल, दो साल और पांच साल में कंपनी के शेयरों ने क्रमश: 28.94 फीसदी, 15.51 फीसदी और 430.31 फीसदी का रिटर्न दिया है। बीते 10 साल में कंपनी के शेयर में 524.32 फीसदी का उछाल देखा गया है। कंपनी का मार्केट कैप अभी 1,55,265.27 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - April 26, 2026 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement