facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

UP Police Constable 2023 : जल्द शुरू होगी यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया, चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 3:41 PM IST
UP Police Recruitment 2023

यूपी पुलिस विभाग के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम खबर! उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही 35,000 से अधिक पदों पर भर्ती निकालने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार UP Police Constable भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर पुलिस विभाग में लगभग 35700 पदों पर आवेदन शुरू हो सकता है, जिसमें 26382 कांस्टेबल, 8540 पीएसी, 1582 जेल वार्डन और 172 फायरमैनों के पद शामिल हैं। अमर उजाला की रिपोर्ट अनुसार, जुलाई 2024 तक इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

UPPBPB जल्द ही यूपी पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

आइए, जानते है UP Police Constable वैकेंसी से जुड़ी अधिक जानकारी के बारे में…

UPPBPB UP Police Constable 2023: उम्र सीमा

पुरुषों के लिए आयु सीमा

सामान्य – 18-22
ओबीसी – 18-28
एससी/एसटी – 18-28

महिलाओं के लिए आयु सीमा

सामान्य – 18-25
ओबीसी – 18-31
एसटी – 18-31

बता दें कि आरक्षित जाति (ओबीसी, एससी, एसटी) के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष का आरक्षण भी दिया जाएगा।

ऐसे करना होगा आवेदन

यूपी पुलिस भर्ती की नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने जरूरू दस्तावेजों को भी जमा करना होगा।

UP Police Constable 2023: चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। जो उम्मीदवार सिलेक्ट होंगे उनके दस्तावेजों का वेरीफिकेशन होगा औऱ उनकों दौड़ के साथ शारीरिक परीक्षण के लिए भी भाग लेना होगा।

नोट: UP Police Constable से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट–uppbpb.gov.in पर नजर बनाए रखें। 

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement