facebookmetapixel
Advertisement
आसमान से बरसती आग के बीच पैरामीट्रिक बीमा की भारी मांग, मौसम के मिजाज ने बदला इंश्योरेंस मार्केटटाटा-बिरला की राह पर किर्लोस्कर समूह! रियल एस्टेट मार्केट में धाक जमाने के लिए बनाया मेगा प्लानटाटा संस को लिस्ट करने की मांग फिर तेज, इनगवर्न ने कहा: बेहतर पूंजी आवंटन के लिए लिस्टिंग जरूरीशेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बीच गहराया बड़ा संकट, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने बढ़ाई भारत की टेंशनइतिहास की गूंज: साल 1973 और आज का भारत; तेल का झटका, महंगाई और मोदी सरकार के सामने बड़ी चुनौतीEditorial: RBI से सरकार को मिला ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड फंड, फिर भी नहीं कम होंगी वित्तीय मुश्किलेंBS Survey: RBI जून में नहीं बदलेगा रीपो रेट, पर चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकती है आपके लोन की EMI‘चीन-पाकिस्तान की चुनौतियों से निपटने को तैयार है थिएटर कमान’, CDS अनिल चौहान का बड़ा बयानटैक्स की मार से सहमा बाजार! STT बढ़ने से ब्रोकर्स ने डेरिवेटिव ट्रेडिंग में घटाया अपना दांवम्यूचुअल फंड में स्मॉलकैप का जलवा: उतार-चढ़ाव के बीच बेंचमार्क को पछाड़कर निवेशकों को किया मालामाल

दीपिका पडुकोणे: वैश्विक ब्रांडों के लिए जाना पहचाना चेहरा

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 10:51 AM IST
Deepika Padukone

फैशन की राजधानी पेरिस की सड़कों पर लगे होर्डिंगों में एक जाना-पहचाना चेहरा नजर आ रहा है: दीपिका पडुकोणे। एक लुई वितां (एलवी) डाफीन बैग अपने कंधे पर लटकाए वह दुनिया को अपनी आंखों में देखती हैं। यदि लॉस एंजलिस की सड़कों में देखेंगे तो दीपिका वहां भी अपने सुनहरे रूप के साथ नजर आ जाती हैं। यदि आप अपना चेहरा जापान की सड़कों की तरफ घुमाएं तो वह वहां भी दिख जाएंगी। दीपिका ने इस साल केवल एक फिल्म (गहराइयां) की है और वह भी एक ओटीटी प्लेटफॉर्म (एमेजॉन प्राइम वीडियो) पर रिलीज हुई थी। लेकिन वह 2022 में भारत की सबसे बड़ी सेलेब्रिटी ब्रांड रही हैं, जिसने वैश्विक लक्जरी बाजार में अपनी पहचान बनाई है।

इसी साल फरवरी में उन्हें लुई वितां के हाउस के ऐंबेसडर के रूप में चुना गया था। फ्रांसीसी लक्जरी फैशन हाउस के 167 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी भारतीय सेलेब्रिटी को इसका वैश्विक ब्रांड ऐंबेसडर बनाया गया। लेकिन दीपिका के द्वारा किया जाने वाला यह कोई एकमात्र अनुबंध नहीं था, उन्होंने अक्टूबर में कार्टी के साथ भी एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। दीपिका ने इस अनुबंध पर भी अपने वैश्विक चेहरे की पहचान के तौर पर ही हस्ताक्षर किए हैं। उबर-लक्स जैसे ब्रांडों से जुड़ी वह एकमात्र भारतीय महिला हैं। परामर्श कंपनी क्रोल के अनुसार वह ब्रांड मूल्य के मामले में केवल आलिया भट्ट से ही पीछे हैं। क्रोल के 2021 के डेटा के एक अनुमान के अनुसार आलिया भट्ट का ब्रांड मूल्य 6.8 करोड़ डॉलर है तो वहीं दीपिका का ब्रांड मूल्य 5.16 करोड़ डॉलर था।

दीपिका नौ साल के लंबे अंतराल के बाद कान फिल्म समारोह की ज्यूरी सदस्य बनने वाली पहली भारतीय है। इसके पहले 2013 में विद्या बालन इसकी ज्यूरी सदस्य रही थीं। विद्या से पहले शर्मिला टैगोर (2009), ऐश्वर्या राय (2003) और लेखिका अरुधंती राय (2000) भी इसकी ज्यूरी सदस्य रह चुकी हैं।

यह दीपिका की कान फिल्म समारोह में छठी उपस्थिति थी। एनालिटिक्स और मार्केटिंग एजेंसी लॉन्चमेट्रिक्स ने दीपिका के लुई वितां (एलवी) के लिए किए गए शीर्ष 10 इंस्टाग्राम पोस्ट का हिसाब लगाया है। उन्होंने 12 दिन तक चले कान फिल्म समारोह के दौरान एलवी ब्रांड के लिए 2.02 करोड़ डॉलर की मीडिया इंपैक्ट वैल्यू (एमआईवी) का 25 प्रतिशत से अधिक अर्जित किया। एमआईवी लॉन्चमेट्रिक्स द्वारा बनाया गया उसका अपना एल्गोरिदम है, जो फैशन, लक्जरी और सौंदर्य प्रसाधन उद्योगों के सभी मीडिया प्रभावों को मापने और बेंचमार्क करने के लिए बनाया गया है।

एक वैश्विक फैशन केंद्रित मीडिया कंपनी बिजनेस ऑफ फैशन के अनुसार इसी समारोह के तीसरे दिन लुई वितां का लाल लहंगा पहनकर फर्श की सफाई करते हुए दीपिका ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट डाला। इस इंस्टाग्राम पोस्ट को 20 लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया और इस अकेले पोस्ट ने इस ब्रांड के लिए 10 लाख डॉलर से अधिक का एमआईवी प्रभाव उत्पन्न किया।

फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा के अनुसार, ‘ एक कलाकार की वैश्विक स्थिति पर कान का व्यापक प्रभाव पड़ता है। यह वैश्विक फिल्म समुदाय को बताता है कि यह एक ऐसा कलाकार है जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। जिसके पास गंभीरता है और उसके पास खुद से किए गए देखने लायक काम का एक संग्रह है। क्रोल के अनुसार दीपिका की रैंकिंग साल 2020 के मुकाबले 2021 में दो स्थान फिसलकर सातवें स्थान पर आ गई। इस रैंकिंग में विराट कोहली पहले स्थान पर, दीपिका के पति रणवीर सिंह दूसरे और अमिताभ बच्चन छठे स्थान पर रहे थे। लेकिन वैश्विक लक्जरी ब्रांड के साथ उनका जुड़ाव उन्हें इनसे आगे रखता है।

दीपिका के पहले सह कलाकार रहे शाहरुख खान वैश्विक कंपनी एलवीएमएच समूह की टैग हॉयर घड़ियों के ब्रांड ऐंबेसडर हुआ करते थे। लेकिन 2015 के बाद इस कंपनी ने भारत में अपने कारोबार को बंद कर दिया जिससे यह करार समाप्त हो गया। पुरुष सेलिब्रिटीज में ऋतिक रोशन एक दशक से अधिक समय तक घड़ी के लक्जरी ब्रांड राडो के ब्रांड ऐंबेसडर रहे हैं। दीपिका के भारतीय ब्रांडों की विज्ञापन सूची में एपिगैमिया, जियोमॉर्ट, लॉयड और मीशो शामिल रहे हैं। अनुपमा चोपड़ा दीपिका के इतनी ऊंचाई तक पहुंचने का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और जोखिम लेने की क्षमता को देती हैं। वह वर्षों से अपनी कला में सुधार कर रही हैं। चोपड़ा कहती हैं कि इस अभिनेत्री में अविश्वसनीय सुंदरता और अविश्वसनीय प्रतिभा का दुर्लभ संयोजन है। इसी के दम पर आज वह वहां है, जहां उन्हें होना चाहिए।

अल्केमिस्ट ब्रांड कंसल्टिंग के संस्थापक समित सिन्हा कहते हैं कि एक ऐसे उद्योग में जहां नकलीपन स्थानिक है, दीपिका वास्तविक और भरोसेमंद के रूप में सामने आती हैं। एक उदाहरण साल 2015 में पत्रकार बरखा दत्त को दिए एक साक्षात्कार में देखने को मिला। जब उन्होंने अवसाद के साथ अपने संघर्ष को स्पष्ट रूप से स्वीकारा था। वह अपने कॅरियर के चरम पर यह स्वीकार करने वाली पहली भारतीय सेलेब्रिटी में एक थी जिन्होंने यह स्वीकारा कि वह अवसाद से लड़ाई लड़ रही थी और इसके लिए मदद भी मांगी थी। आगे आने वाले वर्षों में दीपिका बड़े पर्दे पर फिर से दिखाई देंगी।

जनवरी 2023 में रूपहले पर्दे पर वह शाहरुख के साथ पठान में और 2024 में ऋतिक के साथ फाइटर में दिखाई देंगी।

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 9:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement