facebookmetapixel
Advertisement
मुंबई में ₹6,066 करोड़ से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्कGroww लाया नया ‘MF Prime’ फीचर, निवेशक खुद अपने फंड को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कर सकेंगे मैनेजITR-1 फाइल करने जा रहे हैं? रुकिए! अगर इन 10 चीजों से हुई कमाई तो बदलना होगा फॉर्म, नहीं तो घर आएगा नोटिसNPS में आएगा बड़ा बदलाव? विदेशी पेंशन फंड्स लाने की तैयारी में सरकार, PFRDA ने बनाई हाई-लेवल कमेटीसोलर लगाने के लिए पैसे की चिंता होगी खत्म? World Bank देगा 4.2 अरब डॉलर की मददचटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?भविष्य के तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार, ONGC बनाएगा आधुनिक अंडरग्राउंड पेट्रोलियम स्टोरेजPower Stocks: जून में 11% बढ़ी बिजली की मांग, NTPC, IEX समेत इन 6 पावर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशPhonePe से मिनटों में भर सकेंगे ITR व GST, लॉन्च हुआ नया फाइलिंग फीचर; टैक्स एक्सपर्ट भी करेंगे मददजून में इ​क्विटी फंड्स में 26% बढ़ा निवेश, SIP से आए ₹31,781 करोड़; Midcap रहा निवेशकों की पहली पसंद

GRE की अवधि सितंबर से घटा कर आधी कर दी जाएगी

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 4:54 PM IST
CUET-UG 2023 exam

‘ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन’ (जीआरई) सामान्य परीक्षा देने में सितंबर से दो घंटे से भी कम समय लगेगा, जो अभी की तुलना में लगभग आधी अवधि की होगी। ‘एजुकेशन टेस्टिंग सर्विस’ ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

परीक्षा लेने वालों को 10 दिनों के अंदर आधिकारिक अंक प्राप्त हो जाएगा। एजुकेशन टेस्टिंग सर्विस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सेवक ने कहा, ‘‘आज हम जिन बदलावों की घोषणा कर रहे हैं वे इसे रेखांकित करते हैं कि हम अपने ग्राहकों का कितना ध्यान रखते हैं। हम उत्पाद नवाचार पेश करते रहने के साथ दो चीजों को संतुलित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं–परीक्षा लेने वालों के अनुभव को बेहतर करते हुए गुणवत्ता और वैधता कायम रखना।’’

‘बिजनेस’ और कानून सहित स्नातक एवं विशेषज्ञता वाले पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जो परीक्षाएं ली जाती हैं, उनमें जीआरई सामान्य परीक्षा सर्वाधिक व्यापक है। इस परीक्षा के तहत तर्क शक्ति और विश्लेषणात्मक लेखन कौशल का आकलन किया जाता है जो ज्यादातर स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में सफलता के लिए आवश्यक है।

जीआरई के अंक समग्र दाखिला प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा हैं क्योंकि आवेदन में उनकी विशिष्ट भूमिका होती है। यह शोध आधारित, निष्पक्ष और ज्ञानात्मक कौशल वाली एकमात्र परीक्षा है। उल्लेखनीय है कि 22 सितंबर 2023 से शुरू हो रही संक्षिप्त अवधि की परीक्षा के लिए पंजीकरण आरंभ हो गया है।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 4:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement