facebookmetapixel
Advertisement
इतिहास के सबसे बुरे दौर में भारतीय करेंसी! डॉलर के मुकाबले 95.43 पर पहुंची कीमत, कब थमेगी यह ढलान?NSE ने लॉन्च किया Electronic Gold Receipts, अब शेयरों की तरह खरीदें सोनामलेरिया की दवा ने बदली किस्मत! Anuh Pharma के शेयर में अचानक तूफानी तेजीअब Form 12B की जगह Form 122, नौकरी बदलने वाले ध्यान रखें; वरना कट जाएगा टैक्सहैदराबाद बना लग्जरी हाउसिंग का किंग, बेंगलूरु ने पकड़ी रफ्तार, जानें किस शहर में मिल रहा सबसे बड़ा घरMarico Q4 Results: मुनाफा 18% बढ़कर ₹408 करोड़ पर, निवेशकों के लिए 400% डिविडेंड का ऐलानHUF vs Will: संपत्ति के बंटवारे में कौन है असली ताकतवर? एक फैसला बदल सकता है परिवार का भविष्यपोस्ट ऑफिस स्कीम्स में करते हैं निवेश? अब हर ट्रांजैक्शन के लिए यह डॉक्यूमेंट जरूरी, नहीं तो होगी परेशानीक्या भारत चाबहार से पीछे हट रहा है?बंगाल चुनाव नतीजों का असर… किन कंपनियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

Samhi Hotels IPO: कल खुलेगा Samhi Hotels का आईपीओ, दांव लगाने से पहले जान लीजिए सब कुछ

Advertisement

साम्ही होटल्स आईपीओ का लॉट साइज 119 शेयर है। किसी भी रिटेल निवेशक के लिए मिनिमम निवेश की राशि 14,994 रुपये है।

Last Updated- September 13, 2023 | 4:29 PM IST
Laxmi Dental IPO

Samhi Hotels IPO Tomorrow: साम्ही होटल्स का आईपीओ कल यानी 14 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड समेत सब्सक्रिप्शन खुलने की तारीख की पहले से घोषणा कर दी थी।

बता दें कि साम्ही होटल्स का आईपीओ कल खुलेगा और यह बोली या आवेदन के लिए 18 सितम्बर तक खुला रहेगा। कंपनी की अपने आईपीओ के जरिये 1,370.10 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

क्या करती है कंपनी ?

साम्ही होटल्स के पास 31 मार्च, 2023 तक भारत के 14 प्रमुख शहरों में 31 ऑपरेटिंग होटलों के साथ 4,801 कमरों का पोर्टफोलियो है। कंपनी फरवरी 2023 तक भारत में फेयरफील्ड बाय मैरियट और हॉलिडे इन एक्सप्रेस ब्रांडों का सबसे बड़ी मालिक है। यह मैरियट, हयात और आईएचजी जैसे वैश्विक होटल ऑपरेटरों के साथ लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट के तहत काम करती है।

साम्ही होटल्स आईपीओ के बारे में मुख्य बातें:

साम्ही होटल्स का आईपीओ कब खुलेगा ?

साम्ही होटल्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14 सितम्बर को खुलेगा और सोमवार यानी 18 सितंबर को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोलियां 13 सितंबर से खुल जाएंगी।

साम्ही होटल्स आईपीओ प्राइस बैंड ?

कंपनी ने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 119 से 126 रुपये प्रति शेयर तय किया है। प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 1 रुपये है।

साम्ही होटल्स के आईपीओ का साइज

साम्ही होटल्स अपने आईपीओ के तहत 1,200 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। साथ ही कंपनी के आईपीओ में मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1.35 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल है। प्राइस बैंड के अपर एंड पर साम्ही होटल्स ने इश्यू के जरिए 1,370.10 करोड़ तक जुटाने की योजना बनाई है।

साम्ही होटल्स  आईपीओ लॉट साइज

साम्ही होटल्स आईपीओ का लॉट साइज 119 शेयर है। किसी भी रिटेल निवेशक के लिए मिनिमम निवेश की राशि 14,994 रुपये है।

ग्रे मार्केट से क्या संकेत ?

आज के ताजा ग्रे मार्केट प्राइस और इश्यू प्राइस को ध्यान में रखते हुए समही होटल्स की शेयर 161 रुपये या 27.78 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट होने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - September 13, 2023 | 4:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement