facebookmetapixel
Advertisement
Aegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, Nifty 24,600 के करीब; Stove Kraft के शेयरों में 7% की जोरदार छलांगBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Ration Card e-KYC: राशनकार्ड धारक दें ध्यान – 30 जून से पहले कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो सकता है आपका राशन

Advertisement

राशन कार्ड धारकों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। अगर आप सरकारी राशन या अन्य योजनाओं पर निर्भर हैं, तो बिना देर किए e-KYC प्रक्रिया पूरी करें।

Last Updated- May 26, 2025 | 5:25 PM IST
Ration Card application
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: ShutterStock

भारत में राशन कार्ड लाखों परिवारों के लिए जीवन रेखा की तरह है। यह न केवल सस्ते या मुफ्त अनाज की गारंटी देता है, बल्कि कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी जरूरी डॉक्यूमेंट है। लेकिन अब राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर है। सरकार ने राशन वितरण प्रणाली को और पारदर्शी बनाने के लिए एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत सभी राशन कार्ड धारकों को 30 जून 2025 तक अपने राशन कार्ड की e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक- नो योर कस्टमर) प्रक्रिया पूरी करानी होगी। अगर यह काम समय पर नहीं हुआ, तो राशन कार्ड से नाम हट सकता है और मुफ्त या सस्ता राशन मिलना बंद हो सकता है।

Ration Card e-KYC क्यों है जरूरी?

सरकार का मकसद राशन वितरण प्रणाली को और मजबूत करना है। कई बार ऐसा देखा गया है कि कुछ लोग गलत तरीके से राशन कार्ड का लाभ उठाते हैं, जैसे कि फर्जी कार्ड बनवाना या अपात्र होने के बावजूद राशन लेना। इसके साथ कई मामलों में ऐसा भी देखा गया है कि लोगों की मृत्यु हो जाने के बाद भी उनके परिवार के लोग उनके नाम पर इसका लाभ लेते रहते हैं। इसे रोकने के लिए सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। यह प्रक्रिया आधार कार्ड के जरिए की जाती है, जिसमें राशन कार्ड धारक और उनके परिवार के सभी सदस्यों की पहचान वेरिफाई की जाती है। e-KYC से यह सुनिश्चित होगा कि राशन का लाभ केवल सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।

सरकार ने पहले इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 तय की थी, लेकिन कई लोगों को तकनीकी समस्याओं और जानकारी के अभाव का सामना करना पड़ा। इसलिए, अब इसे बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दिया गया है।

Also Read: PM आवास योजना में अप्लाई करने की डेट बढ़ी! आप भी ले सकते हैं इसका लाभ — कैसे होगा आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Ration Card e-KYC कैसे कराएं?

राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC कराना कोई जटिल प्रक्रिया नहीं है। इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से पूरा किया जा सकता है। ऑफलाइन प्रक्रिया के लिए आपको अपने नजदीकी राशन दुकान या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाना होगा। वहां आपको अपना राशन कार्ड और सभी परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड साथ ले जाने होंगे। राशन दुकान पर मौजूद POS मशीन के जरिए आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (जैसे अंगूठे का निशान या चेहरे की स्कैनिंग) किया जाएगा। इसके बाद आपका राशन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।

ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए आप ‘Mera Ration’ या ‘Aadhaar Face RD’ जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें, अपना आधार नंबर डालें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें। फिर चेहरे की स्कैनिंग के लिए कैमरा ऑन करके प्रक्रिया पूरी करें। यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए आसान है जो तकनीक से थोड़ा-बहुत वाकिफ हैं।

समय पर न करने के नुकसान

अगर आप 30 जून 2025 तक e-KYC नहीं कराते, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। सबसे पहले, आपका राशन कार्ड रद्द हो सकता है या उसे निष्क्रिय किया जा सकता है। इसका मतलब है कि आपको मुफ्त या सस्ता राशन मिलना बंद हो जाएगा। इसके अलावा, जिनका KYC नहीं हुआ है उनका नाम लाभार्थी के लिस्ट से हट सकता है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेना मुश्किल हो जाएगा। अगर राशन कार्ड रद्द हो गया, तो उसे दोबारा चालू कराने के लिए आपको खाद्य विभाग में आवेदन करना होगा, जिसमें समय और मेहनत दोनों लग सकती है।

Also Read: PMMY: आप भी शुरू कर सकते हैं अपना बिजनेस, बिना गारंटी के ₹20 लाख तक मिलेगा लोन; जानें क्या है पूरा प्रोसेस

क्या करें अगर नाम कट जाए?

अगर किसी कारणवश आपका नाम राशन कार्ड से हट जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने स्थानीय खाद्य आपूर्ति कार्यालय या राशन दुकान पर जाकर इसकी वजह पता कर सकते हैं। इसके बाद, जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, और राशन कार्ड की कॉपी के साथ दोबारा आवेदन करें। कुछ मामलों में, जैसे मोबाइल नंबर अपडेट न होने या गलत जानकारी के कारण, नाम हट सकता है। सही डॉक्यूमेंट जमा करने के बाद आपका नाम फिर से जोड़ा जा सकता है।

समय रहते करें तैयारी

राशन कार्ड धारकों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। अगर आप सरकारी राशन या अन्य योजनाओं पर निर्भर हैं, तो बिना देर किए e-KYC प्रक्रिया पूरी करें। अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड और राशन कार्ड की जानकारी तैयार रखें। अगर आपको तकनीकी दिक्कत हो रही है, तो नजदीकी राशन दुकान या जन सुविधा केंद्र से मदद लें। यह प्रक्रिया मुफ्त है और इसे पूरा करने में ज्यादा समय नहीं लगता। सरकार का यह कदम न केवल राशन वितरण को पारदर्शी बनाएगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि सही लोगों तक मदद पहुंचे।

Advertisement
First Published - May 26, 2025 | 4:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement