facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: अभी तक नहीं भरा ITR? आखिरी समय में भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ सकता है टैक्स का झंझटDDA की नई हाउसिंग स्कीम: ₹33 लाख से शुरू फ्लैट, 25% छूट का मौकाSBI Funds Management Share Price: लिस्टिंग के कुछ ही दिनों में IPO प्राइस से नीचे फिसला शेयर, हाई से 8% तक टूटाManipal Health IPO: 29 जुलाई को खुलेगा ₹9,275 करोड़ का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड, लिस्टिंग और पूरी डिटेल?Juniper Green Energy IPO: 30 जुलाई को खुलेगा ₹1,800 करोड़ का आईपीओ; सोलर से BESS तक कारोबार में है कंपनीजुलाई में प्राइवेट सेक्टर की ग्रोथ धीमी, PMI 3 साल के निचले स्तर परAI की डिमांड बढ़ी, डील्स भी मिलीं… फिर भी Infosys पर ब्रोकरेज पूरी तरह उत्साहित क्यों नहीं? चेक करें टारगेटCaliber Mining IPO Listing: 18% प्रीमियम पर कैलिबर माइनिंग की बाजार में एंट्री, निवेशकों को हर लॉट पर ₹2800 का फायदामहंगा क्रूड, फिर भी Reliance की होगी तगड़ी कमाई? ब्रोकरेज ने दिया 22% अपसाइड का टारगेटAirtel का बड़ा दांव! London Stock Exchange पर लिस्ट होगी Airtel Money, खुलेंगे वैश्विक निवेश के नए रास्ते

Rajasthan Elections: PM मोदी राजस्थान में जनसभाओं को संबोधित करेंगे

Advertisement

एक आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 15 नवंबर को बाड़मेर के बायतु में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Last Updated- November 13, 2023 | 8:05 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) बुधवार को बाड़मेर जिले के बायतु और शनिवार को भरतपुर और नागौर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 15 नवंबर को बाड़मेर के बायतु में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं आगामी 18 नवंबर को भरतपुर और नागौर में होने वाली विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता के अनुसार 16 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह टोंक जिले के देवली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ और भीम विधानसभा क्षेत्रों में भी सभाओं को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को शाह बूंदी के हिंडोली और अजमेर जिले के मसूदा और नसीराबाद विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह उसी दिन अजमेर में एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को किशनपोल और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए जयपुर पहुंचेंगी।

उन्होंने बताया कि सीतारमण एक दिवसीय प्रवास पर कल दिल्ली से जयपुर आएंगी। वह पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट पर जयपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगी जहां भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

इसके बाद वह दोपहर एक बजे 16 सिविल लाइंस स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर पर प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जयपुर की किशनपोल विधानसभा प्रत्याशी चंद्रमोहन बटवाड़ा के समर्थन में और आदर्श नगर विधानसभा प्रत्याशी रवि नैय्यर के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

विभिन्न कार्यक्रमों के बाद वे शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिये 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 8:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement