facebookmetapixel
Advertisement
IMF ने FY27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाया, अब 6.4% रहने की उम्मीदMumbai Rain: हर साल की बाढ़ से मिलेगी राहत! ₹13,000 करोड़ का मास्टर प्लान तैयारसरकार ने चीनी कंपनियों को दी एंट्री! क्या भारतीय ट्रांसफॉर्मर कंपनियों की बढ़ेगी मुश्किलSIP में छोटे शहरों का बड़ा धमाका! यूपी हरियाणा हिमाचल आगे, दिल्ली मुंबई पिछड़ेबॉन्ड बाजार में तेजी के बाद डेट फंड्स में अब कहां बन रहा है पैसा? एक्सपर्ट्स ने बताई सही रणनीतिपीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई तक देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉक

पंजाब सरकार का राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, पुरानी पेंशन व्यवस्था दोबारा होगी शुरू

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:25 PM IST

पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का शुक्रवार को सैद्धांतिक फैसला किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद घोषणा की कि सरकार ने दीवाली का तोहफा देते हुए पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का फैसला किया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कैबिनेट बैठक में इस आशय का सैद्धांतिक फैसला लिया है। इससे लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। हम पंजाब को पुरानी पेंशन योजना के तहत ला रहे हैं।’’ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल होने का विकल्प दिया जाएगा। 

मान ने एक महीने पहले कहा था कि उनकी सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने पर विचार कर रही है। 2004 में बंद कर दी गई पुरानी पेंशन योजना की बहाली राज्य सरकार के कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में से एक रही है। पिछले साल अगस्त में, आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता चीमा ने वादा किया था कि अगर पार्टी पंजाब में सत्ता में आयी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाएगा। 

Advertisement
First Published - October 21, 2022 | 5:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement