facebookmetapixel
Advertisement
प्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौका

TweetDeck का नया वर्जन लॉन्च, वेरिफाइड अकाउंट यूजर्स को मिलेगी सुविधा

Advertisement

सिर्फ वैरिफाइड अकाउंट होल्डर्स ही कर पाएंगे TweetDeck का इस्तेमाल

Last Updated- July 04, 2023 | 10:49 AM IST
FILE PHOTO: Twitter - TweetDeck new version

TweetDeck New Version: ट्विटर ने ट्वीटडेक (TweetDeck) का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ वैरिफाइड अकाउंट होल्डर्स ही कर पाएंगे। नया बदलाव ठीक 30 दिन बाद लागू होगा। हालांकि, ट्विटर के इस ऐलान से पहले ही कई ट्वीटडेक यूजर्स को इसे यूज करने में दिक्कत का सामना कर पड़ रहा था।

खासकर नोटिफिकेशन के मामले में यूजर्स ने दिक्कत की शिकायत की थी। कई लोगों ने शिकायत की है कि उनके ट्वीटडेक में ट्विटर हैंडल्स के कॉलम लोड नहीं हो रहे हैं।

क्या है ट्वीटडेक

TweetDeck सोशल मीडिया डैशबोर्ड एप्लीकेशन है जहां पर ट्विटर अकाउंट को मैनेज किया जाता है। खास तौर पर इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, मीडिया कंपनी और सोशल मीडिया मैनेजर्स की ओर से किया जाता है।
इसमें यूजर्स को एक ही स्क्रीन पर कई अकाउंट की ओर से किए गए ट्वीट दिखाई देते हैं। वहीं मल्टीपल अकाउंट हैंडल करने वालों को भी इससे मदद मिलती है।

ट्विटर ने बताया कि ट्वीटडेक के नए वर्जन में सभी सेव्ड सर्च, लिस्ट्स और कॉलम्स पहले की तरह ही मौजूद रहेंगे।

नए फीचर्स

कंपनी ने बताया कि ट्वीटडेक में कुछ नए फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें स्पेसेज, वीडियो डॉकिंग, ट्विटर पोल्स और नए फीचर्स शामिल हैं। फिलहाल ट्वीटडेक में टीम फंक्शन मुहैया नहीं कराया गया है।
इसे आने वाले हफ्तों में फिर शुरू किया जाएगा। अगले 30 दिनों में ट्वीटडेक इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स का वेरिफाइड होना जरूरी है।

 

 

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement