एसडीजी रैंकिंग में फिर शीर्ष पर केरल, बिहार अंतिम पायदान पर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 4:02 AM IST

नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2020-21 में केरल ने पहला स्थान बरकरार रखा है। वहीं बिहार सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य है। गुरुवार को यह रिपोर्ट जारी की गई। सतत विकास के लक्ष्यों (एसडीजी) के सूचकांक में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण संबंधी मानकों पर प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है। केरल ने 75 अंक के साथ अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु 74 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बहरहाल 16 एसडीजी मानकों में अलग अलग राज्य हाल की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। 

First Published : June 3, 2021 | 11:54 PM IST