facebookmetapixel
Advertisement
Post Office New Rules: राखी भेजने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट, 1 अगस्त से India Post में लागू होंगे नए नियम₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेत

वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थिति

Advertisement

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद हीरो, TVS और बजाज ऑटो को निर्यात से काफी उम्मीदें हैं। साथ ही कंपनियां EV क्षमता बढ़ाने और नए बाजारों पर ध्यान दे रही हैं

Last Updated- July 26, 2026 | 11:07 AM IST
two wheeler
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश की प्रमुख टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियां चालू वित्त वर्ष (FY27) में कदम रखते हुए सतर्कता के साथ तेजी की उम्मीद जता रही हैं। कंपनियों का मानना है कि दुनिया भर में बढ़ रही अनिश्चितता के माहौल के बावजूद निर्यात में आई तेजी उनके कारोबार को मजबूती देगी।

देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियां हीरो मोटोकॉर्प, TVS मोटर कंपनी और बजाज ऑटो ने वित्त वर्ष 2025-26 में निर्यात के मामले में बड़े आंकड़े हासिल किए हैं। हालांकि, अपनी हालिया सलाना रिपोर्टों में कंपनियों ने साफ किया है कि भू-राजनीतिक तनाव, महंगाई और सप्लाई चेन की दिक्कतें इस साल उनकी रफ्तार को थोड़ा धीमा कर सकती हैं।

Also Read: अब Maruti की कार खरीदना होगा महंगा, अगस्त से ₹30,000 तक बढ़ेगी कीमत

कंपनियों का क्या है आगे का प्लान?

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सलाना रिपोर्ट में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसका कुल निर्यात 50 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गया है। इसमें लैटिन अमेरिका में मजबूत मांग और जर्मनी, इटली, स्पेन व ब्रिटेन जैसे यूरोपीय बाजारों में कंपनी की एंट्री की बड़ी भूमिका रही।

हीरो मोटोकॉर्प ने चालू वित्त वर्ष (FY27) के लिए 1,500 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च (Capex) तय किया है। इस पैसे का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की क्षमता को दोगुना करने, पेट्रोल से चलने वाले स्कूटरों और प्रीमियम मोटरसाइकिलों का प्रोडक्शन बढ़ाने में किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी को इस साल ब्राजील में अपना प्रोडक्शन शुरू करने की उम्मीद कर रही है।

TVS मोटर कंपनी के लिए भी बीता साल रिकॉर्ड तोड़ रहा। कंपनी ने किसी एक तिमाही में लगभग 4 लाख यूनिट का अपना अब तक का सबसे बड़ा निर्यात किया, जिससे उसकी निर्यात से होने वाली आय 2,885 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इंडोनेशिया में TVS की सहायक कंपनी (PT TVS Motor Company Indonesia) ने भी कुल 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया।

TVS मोटर के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुदर्शन वेणु ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में देश के टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर बाजार में मांग पिछले साल जैसी ही रहने की उम्मीद है। वेणु ने कहा कि भारत की GDP ग्रोथ 6 फीसदी से अधिक रहने के अनुमान को देखते हुए कंपनी सतर्क लेकिन आशान्वित है।

बजाज ऑटो के प्रदर्शन पर नजर डालें तो अक्टूबर 2025 में कंपनी का मासिक निर्यात 39 महीनों में पहली बार 2 लाख यूनिट के पार निकल गया था। बजाज की पल्सर और CT रेंज ने सालाना निर्यात में अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। हालांकि, बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO राजीव बजाज ने सतर्क रुख अपनाते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में बाहरी माहौल काफी अनिश्चित और मुश्किल बना हुआ है।

इसके बावजूद, उनका मानना है कि कंपनी के पास बड़े मौके हैं। चालू वित्त वर्ष में बजाज की प्राथमिकता 125cc और उससे ऊपर के सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना, ‘चेतक’ की CV मार्केट हिस्सेदारी बढ़ाना, निर्यात की रफ्तार बनाए रखना और KTM AG के कारोबार को सुधारना है।

Advertisement
First Published - July 26, 2026 | 11:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement