facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: US-Iran तनाव के बीच कमजोर ग्लोबल संकेत, एशियाई बाजार लाल; आज इन IPO पर रहेगा फोकसपेट्रोल बाइक्स को मिल रही चुनौती, Electric Two-Wheeler की बिक्री ने पहली बार पार किया 10% आंकड़ाअब नहीं बढ़ेंगे बिस्कुट-नमकीन के दाम? तेल सस्ता होते ही FMCG कंपनियों ने बदली रणनीतिमोटापा घटाने वाली दवाओं की मांग ने बढ़ाई टेंशन! फैक्ट्रियों पर बढ़ा दबाव, सप्लाई संकट अभी खत्म नहींTrump के दबाव में नहीं झुकेगा भारत! US Trade Deal पर अश्विनी का बड़ा दावाStocks To Watch Today: Adani Ports की रेटिंग अपग्रेड, HDFC Bank विवाद में नया मोड़; जानिए आज किन शेयरों पर रहेगी नजरभाजपा शासित राज्य भी कर रहे नई मनरेगा का विरोध: कांग्रेसमन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान और स्वदेशी क्रूज मिसाइल का किया उल्लेखभारत-सेशेल्स के बीच 19 समझौते, हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मिली मजबूतीITR Filing 2026: रिटर्न से पहले लेंगे सभी कागज जांच तो नहीं आएगी आयकर नोटिस की आंच

ड्रीम11 रकम जुटाने की तैयारी में, टेनसेंट का हिस्सा घटेगा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:08 AM IST

ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ड्रीम11 करीब 375 करोड़ रुपये (5 करोड़ डॉलर) जुटाने के लिए कई निजी इक्विटी एवं वेंचर कैपिटल फर्म से बातचीत कर रही है। ताजा दौर के इस वित्त पोषण से चीन की कंपनी टेनसेंट जैसे निवेशकों की हिस्सेदारी घटेगी।
इस मामले से अवगत सूत्रों के अनुसार, इससे तमाम नए निवेशकों के लिए रास्ता साफ होगा क्योंकि मल्टीपल अल्टरनेट ऐसेट मैनेजमेंट जैसे तमाम निवेशक ड्रीम11 में अपनी हिस्सेदारी घटा सकते हैं। इससे चीन की बहुराष्ट्रीय निवेश कंपनी टेनसेंट की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस नए टाटइल प्रायोजक में हिस्सेदारी घटने के आसार हैं। हालांकि ड्रीम11 में टेनसेंट की वास्तविक हिस्सेदारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मुंबई की इस गेमिंग कंपनी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा कि इस वेंचर में टेनसेंट अल्पांश शेयरधारक है और ड्रीम11 में उसकी हिस्सेदारी 10 फीसदी से भी कम है। शेनझेन की कंपनी टेनसेंट के अलावा ड्रीम11 ने अपने चार अन्य निवेशकों की पहचान की है जिनमें लंदन की कंपनी स्टीडव्यू कैपिटल, सैन फ्रांसिस्को की कंपनी थिंक इन्वेस्ट, मुंबई की कंपनी मल्टिपल्स और बेंगलूरु की कंपनी कलारी कैपिटल शामिल हैं।
सूत्रों ने कहा कि ताजा दौर के तहत ड्रीम11 के मौजूदा निवेशकों को अपनी हिस्सेदारी कम करने का विकल्प दिया गया है क्योंकि द्वितीयक शेयर हस्तांतरण के जरिये नया निवेश किया जाएगा। इससे पहले मल्टिपल्स जैसे निवेशकों ने अधिक मूल्य पर अपनी हिस्सेदारी बेची थी।
इस बाबत जानकारी के लिए ड्रीम11 को भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं आया।

Advertisement
First Published - August 22, 2020 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement