facebookmetapixel
Advertisement
ADB ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत को बताया वजहQ1 Preview: अमेरिका से झटका, भारत से सहारा! Sun Pharma, Cipla समेत इन 9 फार्मा शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशTCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलावFTA Review: 16 साल में 10 गुना बढ़ा व्यापार घाटा! अब FTA बदलने की तैयारी में भारतInsurance Industry में तेजी लौट आई, मई के मुकाबले जून में बड़ा उछालभारत 75 तरह के मसाले बनाता है, फिर भी क्यों पिछड़ रहा है? रिपोर्ट ने बताईं 5 सबसे बड़ी चुनौतियांभारत में 3.9 करोड़ Crypto निवेशकों के बीच RBI की नई चेतावनीIMF Report: भारत की ग्रोथ घटाई, लेकिन दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में बरकरारतेल, टैंकर और भारतीयों की सुरक्षा… पश्चिम एशिया में क्या कर रहा है भारत?

कॉल रिकॉर्डिंग से लेकर कैमरे तक की हैकिंग कर रहा ‘Daam’ वायरस

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 5:47 PM IST
ransomeware attack

एंड्रॉयड’ का ‘दाम’ नामक मालवेयर मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड, कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोन में की गई पुरानी ऐक्टिविटी और कैमरा जैसे संवेदनशील डेटा को हैक कर लेता है। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी ने अपने परामर्श में यह जानकारी दी है।

‘भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल’ या ‘CERT-In’ ने बताया कि यह वायरस ‘‘वायरस रोधी कार्यक्रमों से बच निकलने और लक्षित उपकरणों में रैनसमवेयर का हमला करने में समक्ष है।’’

यह एजेंसी फिशिंग एवं हैकिंग समेत ऑनलाइन हमलों से साइबर क्षेत्र की सुरक्षा करने वाली संघीय प्रौद्योगिकी शाखा (federal technology arm) है। एजेंसी ने कहा कि एंड्रॉयड बॉटनेट तीसरे पक्ष की वेबसाइटों या अविश्वसनीय/अज्ञात स्रोतों से डाउनलोड किए गए ऐप्लिकेशन के माध्यम से वितरित किया जाता है।

परामर्श में कहा गया है, ‘उपकरण में पहुंच जाने पर मालवेयर उपकरण की सुरक्षा जांच से बच निकलने की कोशिश करता है और इसमें सफल हो जाने के बाद वह संवेदनशील डेटा चुराने, मोबाइल में की गई गतिविधियों को जानने और कॉल रिकॉर्ड जानने इत्यादि की अनुमति लेने की कोशिश करता है।’

Also read: ‘टॉवर ऑफ लंदन’ में प्रदर्शनी में रखा जाएगा कोहिनूर हीरा, भारत जताता रहा है दावा

इसमें कहा गया है कि ‘Daam’ फोन कॉल रिकॉर्ड करने, कॉन्टैक्ट लिस्ट को हैक करने, कैमरे तक पहुंच बनाने, उपकरण के पासवर्ड में बदलाव करने, स्क्रीनशॉट लेने, एसएमएस चुराने, फाइल को डाउनलोडन/अपलोड करने इत्यादि में सक्षम है।

एजेंसी ने ‘अविश्वसनीय वेबसाइट’ में जाने और ‘अविश्वनीय लिंक’ पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी है। उसने ‘एंटी-वायरस’ और ‘एंटी-स्पाईवेयर’ सॉफ्टवेयर डाउनलोड न करने और ‘संदिग्ध नंबर’ वाले फोन नंबर से आने वाले संदेशों को लेकर सतर्क रहने का परामर्श दिया है।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 5:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement