facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, 5-6 जनवरी को बारिश की संभावना, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में तापमान और गिरने की संभावना है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में 5 जनवरी से बारिश होने की भी आशंका है।

Last Updated- January 03, 2025 | 7:17 AM IST
Cold
प्रतीकात्मक तस्वीर

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत भयंकर ठंड की चपेट में है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी है। इस बीच दिल्ली-NCR सहित हिंदी पट्टी के अधिकतर राज्यों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। विजिबिलिटी कम होने का असर सड़कों पर दिख रहा है, जहां गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दे रही हैं। सड़कों पर इसकी वजह से जाम की समस्या बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में तापमान और गिरने की संभावना है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में 5 जनवरी से बारिश होने की भी आशंका है।

दिल्ली-NCR घने कोहरे की चपेट में

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR में आगे भी कुछ दिनों तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 5-6 जनवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को भी भीषण ठंड की स्थिति बनी रहेगी और चारों ओर कोहरा छाया रहेगा।

UP-बिहार का भी बुरा हाल

उत्तरप्रदेश और बिहार में भी ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बीते दिन उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। इसके अलावा प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिसके चलते कंपकंपी बनी रहेगी।

अगर बात बिहार की करें तो पछुवा हवा के चलते प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बीते दिनों दिन और रात के तापमान में औसतन चार से पांच डिग्री का अंतर देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ेगी

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से लगातार बर्फबारी जारी है। इसके चलते कई इलाकों का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 5 और 6 जनवरी को जम्मू कश्मीर में भयंकर बर्फबारी की चेतावनी दी है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अलाव एक और पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है और वहां का तापमान माइनस में बना हुआ है।

इसके अलावा दो और उत्तरी राज्य पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का असर साफ देखा जा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने इन राज्यों में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है और किसी तरह के कोहरे या शीतलहर का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Advertisement
First Published - January 3, 2025 | 7:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement