facebookmetapixel
Advertisement
आत्मनिर्भर भारत से प्राइवेट डिफेंस कंपनियों को फायदा, रेवेन्यू में 15-16% वृद्धि का अनुमान3 दिन की देरी से करेल पहुंचा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से राहत; देखें आपके राज्य में कब होगी बारिश?Suzlon 2.0 के एलान से शेयर में तेजी; टेक्निकल चार्ट पर मजबूती के संकेत, दिखा सकता है ₹65 का लेवलRBI की बैठक से पहले बढ़ी चिंता! क्या फिर बदल जाएगी आपकी होम लोन EMI? जानिए एक्सपर्ट की राय360 ONE MF ने पेश किया DynaSIF इक्विटी एक्स-टॉप 100 लॉन्ग-शॉर्ट फंड, मिड और स्मॉल-कैप शेयरों पर फोकसRajesh Exports पर सेबी का बड़ा एक्शन! LIC के 10.8% निवेश का क्या होगा?बड़ी कंपनियों की कमाई बढ़ी, लेकिन नुवामा ने FY27 को लेकर क्यों बजाई चेतावनी की घंटी?RBI MPC: ब्याज दरों पर बड़ा फैसला शुक्रवार को, 4 संभावित फैसले और उनका असर समझिएएक शेयरधारक की शिकायत और खुल गया ₹15 लाख करोड़ का राज! SEBI की जांच में राजेश एक्सपोर्ट्स पर बड़े सवालAI से मालामाल हुए दक्षिण कोरिया-ताइवान, भारत क्यों रह गया पीछे?

असम को IIM का तोहफा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Advertisement

राज्य सरकार ने नए संस्थान के लिए भूमि और रसद सहायता की पेशकश की है, जिसका मार्गदर्शन आईआईएम-अहमदाबाद (IIM-Ahmedabad) करेगा। 

Last Updated- June 02, 2024 | 6:48 PM IST
IIM Calcutta Placement

केंद्र ने असम में गुवाहाटी के पास एक भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने रविवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही गुवाहाटी देश के उन कुछ शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां शीर्ष शैक्षणिक संस्थान हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पिछले 18 महीनों से केंद्र के साथ इस मामले को आगे बढ़ा रही थी, और नया संस्थान राज्य में उच्च शिक्षा के लिए ‘क्रांतिकारी कदम’ होगा।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “एक बड़ी खबर साझा कर रहा हूं! 2023 में हमारे अनुरोध के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुवाहाटी के पास एक भारतीय प्रबंध संस्थान को मंजूरी देकर असम के लोगों को एक विशेष उपहार दिया है। इससे यह उन कुछ शहरों में शामिल हो गया है जहां आईआईटी, एम्स, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और अब आईआईएम है।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उनके मंत्रालय के समक्ष अपना मामला पेश किया था, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को भी पत्र लिखा था।

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने नए संस्थान के लिए भूमि और रसद सहायता की पेशकश की है, जिसका मार्गदर्शन आईआईएम-अहमदाबाद (IIM-Ahmedabad) करेगा।

Advertisement
First Published - June 2, 2024 | 6:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement