facebookmetapixel
Advertisement
Delhi Master Plan 2047: रात में भी नहीं थमेगी दिल्ली की रफ्तार! जानिए क्या है ‘24-Hour City’ का पूरा प्लानजन-धन खाता है तो मिलेंगे ये खास फायदे: ₹1.30 लाख का बीमा और ₹10,000 का ओवरड्राफ्ट, तुरंत चेक करेंHDFC Bank के शेयर में फिर तेजी! $1.75 अरब जुटाने के बाद 1% उछला स्टॉकछोटे शहरों से शेयर बाजार में बढ़ी Gen Z की एंट्री, 76% युवा म्युचुअल फंड निवेशकों को SIP पसंदभारत के दूर-दराज गांवों में इंटरनेट की क्रांति लाएंगे एलन मस्क, स्टारलिंक की सेवाओं पर बड़ी उम्मीदेंसेवा क्षेत्र ने संभाली अर्थव्यवस्था की रफ्तार, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 5 साल में सबसे कमजोरऑगमोंट एंटरप्राइजेज आईपीओ में आज से निवेश का मौका, एक्सपर्ट ने दी सब्सक्राइब करने की सलाह; GMP 38%एक्सप्लेनर: सिर्फ 2 सेकंड में 88 ऑर्डर! नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम में कैसे हुई हेरफेर? समझें पूरा मामलाकोलगेट-पामोलिव इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव: मनीष आनंदानी होंगे नए MD & CEOडिफेंस सेक्टर में बना निवेश मौका! इन PSU शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा – BUY

बॉलीवुड सितारों ने दी PM Modi को जन्मदिन की बधाई, जानें किसने क्या कहा

Advertisement

अभिनेता अजय देवगन, अभिनेता एवं राजनेता कमल हासन और अभिनेत्री कंगना रनौत समेत अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

Last Updated- September 17, 2023 | 10:43 PM IST
Make global family a reality: PM’s G20 signoff

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सलमान खान समेत फिल्म जगत की कई हस्तियों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। मशहूर हस्तियों ने प्रधानमंत्री को उनके 73वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

शाहरुख खान ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका दिन आनंदमय हो। आप काम से समय निकालकर थोड़ा मजा भी करें। शुभकामनाएं।’’

अक्षय कुमार ने ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो नरेन्द्र मोदी जी। साल-दर-साल हमें प्रेरणा देते रहें। आपके अच्छे स्वास्थ्य और हमेशा खुशियों की कामना करता हूं।’’

सलमान, हेमा मालिनी ने भी दी बधाई

सलमान ने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’ मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री को अनुकरणीय नेता करार दिया। हेमा मालिनी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मोदी जी आधुनिक दुनिया में एक प्रकाशस्तंभ के रूप में खड़े हैं और विश्व के सभी नेता उनकी ओर देख रहे हैं।’’

मलयालम फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर प्यार और शुभकामनाएं।’’

अभिनेता एवं भाजपा सांसद सनी देओल ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं।’’

अभिनेता अजय देवगन, अभिनेता एवं राजनेता कमल हासन और अभिनेत्री कंगना रनौत समेत अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 5:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement