facebookmetapixel
Advertisement
चीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछलासरकार की कमाई बढ़ी! प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT कलेक्शन में 53% इजाफाMDR के बाद पेटीएम, पाइन लैब्स और मोबिक्विक पर नजर, जानें तेजी आएगी या बढ़ेगा दबाव₹25,000 तक वेतन वालों के लिए PF का नया हिसाब! EPF और EPS में कितना-कितना बढ जाएगा योगदान

Asia Cup 2023: भारतीय टीम का एलान, राहुल और श्रेयस की वापसी, क्या सुलझेगी चौथे नंबर की गुत्थी ?

Advertisement

टीम में केएल राहुल और श्रेयर अय्यर की वापसी हो गई। साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी मौका दिया गया है।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:03 PM IST
India Squad For World Cup 2023: 15-member Team India announced, Rahul and Ishaan both in the team

Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के लिए सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया। बीसीसीआई के चयन समिति के वर्तमान चेयरमैन अजीत अगरकर ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम का एलान किया।

ऐसा माना जा रहा है कि एशिया कप में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ी इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप (World Cup 2023) की टीम में भी शामिल होंगे। इसलिए वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप को अहम माना जा रहा है।

Also Read: IND vs IRE: बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम का धमाल, 33 रनों से जीता दूसरा T20 मैच

केएल राहुल और श्रेयर अय्यर की वापसी

बता दें कि केएल राहुल और अय्यर की फिटनेस को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। राहुल जहां जांघ की सर्जरी के बाद वापसी कर रहे हैं, वहीं अय्यर पीठ की सर्जरी के बाद वापसी कर रहे हैं। अय्यर ने आखिरी मुकाबला इस साल मार्च में और राहुल ने मई में खेला था।

टीम में केएल राहुल और श्रेयर अय्यर की वापसी हो गई। साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी मौका दिया गया है।

Asia Cup 2023 के लिए टीम;

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव , प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (बैक अप)।

Also Read: World Cup कार्यक्रम में फिर बदलाव की संभावना, HCA ने लगातार दो मैच की मेजबानी को बताया मुश्किल

इन 17 खिलाड़ियों के अलावा संजू सैमसन को बैकअप खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। अगरकर ने मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में बताया कि केएल राहुल के पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से संजू को बैकअप में रखा गया है।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 2:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement