facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

5G के लिए नोकिया और रिलायंस जियो के बीच करार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:38 PM IST

फिनलैंड की कंपनी नोकिया ने सोमवार को कहा कि उसे भारतीय दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो से 5G नेटवर्क बनाने के लिए एक ठेका मिला है। कंपनी ने बताया कि इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच हुए करार के तहत दुनिया के सबसे बड़े 5जी नेटवर्क में से एक को तैयार किया जाएगा। 
अनुबंध के तहत नोकिया अपने एयरस्केल पोर्टफोलियो से उपकरणों की आपूर्ति करेगी, जिसमें बेस स्टेशन, उच्च क्षमता वाले 5जी मैसिव MIMO (मल्टीपल इनपुट मल्टीपल आउटपुट) एंटेना, और रिमोट रेडियो हेड्स (RRH) शामिल हैं। 

ये उपकरण विभिन्न स्पेक्ट्रम बैंड और सेल्फ-ऑर्गनाइजिंग नेटवर्क सॉफ्टवेयर का समर्थन करते हैं। रिलायंस जियो 5जी एकल नेटवर्क तैनात करने की योजना बना रही है, जो उसके 4जी नेटवर्क के साथ काम करेगा। 
यह नेटवर्क जियो को उन्नत 5जी सेवाएं मुहैया कराने में सक्षम करेगा। एक बयान में नोकिया ने कहा कि उसे रिलायंस जियो द्वारा एक बहु-वर्षीय ठेका मिला है, जिसके तहत वह देश भर में व्यापक एयरस्केल पोर्टफोलियो से 5जी रेडियो एक्सेस नेटवर्क (आरएएन) उपकरण की आपूर्ति करेगी। 

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, ”जियो अपने सभी ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाने के लिए नवीनतम नेटवर्क तकनीकों में लगातार निवेश करने को प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि नोकिया के साथ हमारी साझेदारी से विश्व स्तर पर सबसे उन्नत 5जी नेटवर्क तैयार होगा।” 
नोकिया के अध्यक्ष और सीईओ पेक्का लुंडमार्क ने सौदे को एक ”महत्वपूर्ण जीत” बताया।

Advertisement
First Published - October 17, 2022 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement