facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

Adidas ने ‘ये’ के साथ भागीदारी खत्म की

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:16 PM IST

जर्मनी की खेल परिधान कंपनी Adidas ने रैपर कानये वेस्ट (Kanye West) उर्फ ‘ये’ की आपत्तिजनक और यहूदी विरोधी टिप्पणी के बाद उनके साथ भागीदारी खत्म कर दी है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। 
कंपनी ने कहा, ‘अडिडास यहूदी विरोधी बातें या किसी भी प्रकार की नफरत फैलाने वाली भाषा को बर्दाश्त नहीं करती है। ये की हाल की गतिविधियां एवं टिप्पणियां अस्वीकार्य, घृणा से भरी और खतरनाक होने के साथ ही कंपनी के विविधता, समावेश, परस्पर सम्मान और निष्पक्षता के मूल्यों का उल्लंघन करने वाली हैं।’

अडिडास से सोशल मीडिया पर कई जानीमानी हस्तियों समेत अन्य लोगों ने ये से संबंध खत्म करने का अनुरोध किया था तब से कंपनी पर दबाव बना हुआ था। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वह रैपर के साथ अपने समझौते की समीक्षा कर रही है। 
ये की टिप्पणियों को अपनी नीतियों का उल्लंघन बताते हुए ट्विटर और इंस्टाग्राम उनपर पहले ही रोक लगा चुके हैं। ये ने गुलामी को विकल्प बताया था , कोविड-19 टीके के खिलाफ भी टिप्पणी की थी और पेरिस में एक शो में ‘श्वेत लोगों की जिंदगियां मायने रखती हैं’ लिखा टी-शर्ट पहना था। इस सब के लिए उनकी खासी आलोचना हुई थी।

इसके बाद ये की एजेंसी सीएए ने उनका साथ छोड़ दिया और एमआरसी स्टूडियो ने सोमवार को कहा कि वह ये के बारे में जिस डॉक्यूमेंट्री पर काम कर रही थी उसका विचार ही त्याग दिया गया है।

Advertisement
First Published - October 25, 2022 | 5:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement