facebookmetapixel
Advertisement
यूपी डिफेंस कॉरिडोर में 2,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश, अदाणी और बीईएल बढ़ाएंगी उत्पादनTata Motors Q1FY27 Results: मुनाफा 83% बढ़कर ₹2,556 करोड़; वाहनों की बिक्री 26% बढ़ीत्योहारी सीजन में अस्थायी नौकरियों की बाढ़, 15-20% तक भर्ती बढ़ने का अनुमानचीनी की मिठास के साथ गुड़ में भी चढ़ा महंगाई का रंग, 60 रुपये किलो के पार पहुंचा भावशेयर बाजार के क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेराफेरी नहीं मिली : सेबी चेयरमैनEmbassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

हर ग्रामीण परिवार को 100 दिन का रोजगार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:26 PM IST

केन्द्र में सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंगलवार से पूरे देश में लागू हो जाएगी। 


केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग ने इस योजना को पूरे देश में लागू करने के लिए कई तैयारियां की है। योजना के व्यापक प्रचार के लिए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर इस योजना में सक्रिय रूप से सहयोग करने का अनुरोध किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सकें। 


प्रत्येक ग्रामीण परिवार के एक सदस्य को साल में कम से कम सौ दिन के रोजगार की गारंटी देने वाली राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत फरवरी 2006 में देश के 200 जिलों से की गई थी। बाद में इसमें 130 और जिलों को शामिल किया गया था और कल से इसमें 274 और जिले जुड़ जाएंगे। 


सिंह ने मुख्यमंत्रियों से इस योजना में काम करने वाले मजदूरों का डाकघरों तथा बैंकों में खाता खुलवाना सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया है ताकि मजदूरों का पारिश्रमिक सीधे उनके खातों में डाल दिया जाए। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि ऐसा करने से न सिर्फ मजदूरों को फायदा होगा बल्कि उन्हें दिए जाने वाले पारिश्रमिक के भुगतान में किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश खत्म होगी और साथ ही योजना में पारदर्शिता भी आएगी। 


ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस योजना के संबंध में लोगों के बीच जानकारी फैलाने के लिए ग्राम प्रखंड और जिला स्तर पर अगले महीने से अनेक कार्यक्रम चलाने का निर्णय किया है।  इस योजना के  तहत करीब तीन करोड़ से ज्यादा परिवारों को रोजगार मुहैया कराया गया है।

Advertisement
First Published - March 31, 2008 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement