facebookmetapixel
Advertisement
SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देशमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्टकच्चे तेल में उछाल से OMC शेयर टूटे, HPCL, BPCL, IOC दबाव में; ONGC पर दांव लगाने की सलाहडॉलर के आगे रुपया पस्त: 20 पैसे की भारी गिरावट के साथ 95.16 तक पहुंचा

जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में रूस के शामिल होने पर सवाल उठाया

Advertisement

अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की दुनिया को यह समझाने की कोशिश करेंगे कि रूस के हमले को रोकने की कोशिश करने में यूक्रेन के लिए मदद जारी रहना कितना आवश्यक है।

Last Updated- September 19, 2023 | 7:17 PM IST
Zelenskky

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र को यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस को अपनी बैठक में शामिल होने की अनुमति देने पर जवाब देने की जरूरत है। जेलेंस्की ने न्यूयॉर्क के अस्पताल में यूक्रेनी सेना के घायल सदस्यों से मुलाकात करने के बाद कहा, ‘‘हमारे लिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे सभी शब्दों, हमारे संदेशों को हमारे सहयोगी सुनें। संयुक्त राष्ट्र में यदि अब भी रूस के आतंकवादियों के लिए जगह है, तो यह सवाल मेरे लिए नहीं है। मुझे लगता है कि यह सवाल संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों के लिए है।’’

19 महीने पहले शुरू हुआ था रूस- यूक्रेन युद्ध

अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की दुनिया को यह समझाने की कोशिश करेंगे कि रूस के हमले को रोकने की कोशिश करने में यूक्रेन के लिए मदद जारी रहना कितना आवश्यक है। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ करीब 19 महीने पहले युद्ध शुरू किया था। यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों ने उसे हथियारों और अन्य सहायता की आपूर्ति की है तथा अमेरिकी संसद 24 अरब अमेरिकी डॉलर की और सहायता प्रदान करने के राष्ट्रपति जो बाइडन के अनुरोध पर इस समय विचार कर रही है।

यूक्रेन को अतिरिक्त धन मुहैया कराने को लेकर अमेरिकी सांसदों में मतभेद

यूक्रेन को अतिरिक्त धन मुहैया कराने को लेकर अमेरिकी सांसदों में मतभेद बढ़ रहा है। जेलेंस्की का बृहस्पतिवार को अमेरिकी संसद परिसर कैपिटल हिल में कुछ समय बिताने और व्हाइट हाउस में बाइडन से मिलने का कार्यक्रम है। इससे पहले जेंलेस्की मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व के नेताओं को संबोधित करेंगे और सुरक्षा परिषद की बैठक में बुधवार को यूक्रेन के बारे में बोलेंगे।

रूस इस परिषद का स्थायी सदस्य है और उसके पास वीटो की शक्ति है। बैठक में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव द्वारा टिप्पणी किए जाने की संभावना है। यह पूछे जाने पर कि क्या लावरोव के संबोधन के दौरान वह कक्ष में मौजूद रहेंगे, जेलेंस्की ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता यह कैसा होगा।’’

Advertisement
First Published - September 19, 2023 | 6:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement