facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

Ethiopia: सुरक्षाबलों और मिलिशिया लड़ाकों के बीच हिंसक झड़प, स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण हुई

Advertisement

इथियोपिया का दूसरी सबसे अधिक आबादी वाला प्रांत अप्रैल के बाद से ही अस्थिरता का सामना कर रहा है।

Last Updated- August 03, 2023 | 7:28 PM IST

इथियोपिया (Ethiopia) के अम्हारा प्रांत में संघीय सुरक्षाबलों तथा स्थानीय मिलिशिया लड़ाकों के बीच हिंसक झड़प के बाद स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई है। देश के उपप्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा कि ‘‘तनावपूर्ण स्थिति और गंभीर रूप लेती जा रही है।’’

इथियोपिया का दूसरी सबसे अधिक आबादी वाला प्रांत अप्रैल के बाद से ही अस्थिरता का सामना कर रहा है, जहां संघीय बलों ने पड़ोसी टिग्रे प्रांत में लगभग दो साल से जारी संघर्ष को रोकने के मद्देनजर अम्हारा के स्थानीय लड़ाकों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

पिछले साल भी संघीय अधिकारियों ने ‘फानो’ के रूप में पहचाने जाने वाले अम्हारा मिलिशिया को हथियार डालने पर मजबूर करने का प्रयास किया था। हालांकि, अम्हारा के निवासी अपने क्षेत्रीय लड़ाकों से जुड़े हुए हैं और संघीय सरकार पर उनके अधिकारक्षेत्र को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हैं, जिसे संघीय अधिकारी खारिज करते रहे हैं।

फानो लड़ाकों और संघीय बलों के बीच झड़प

उपप्रधानमंत्री डेमेके मेकोनेन ने बुधवार को शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत का आह्वान किया और अम्हारा की आबादी की कुछ चिंताओं को ‘‘समझने योग्य’’ बताया। दो चश्मदीदों और कई निवासियों ने बताया कि लालीबेला स्थित हवाई अड्डे पर बुधवार को फानो लड़ाकों और संघीय बलों के बीच झड़प हुई। इसके बाद मशहूर पर्यटन गंतव्य के लिए हवाई सेवा रद्द कर दी गई है।

इस संबंध में एक मानवाधिकार संगठन ने गुरुवार को कहा कि अम्हारा प्रांत के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवा रोक दी गई है। निवासियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और फानो मिलिशिया ने सैन्य इकाइयों पर घात लगाकर हमला किया, जबकि सरकारी अधिकारी कई शहरों से भाग खड़े हुए हैं।

इस बीच, एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि गुरुवार को एक अन्य लोकप्रिय पर्यटक शहर गोंदर में ‘‘भीषण लड़ाई’’ हुई।

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 7:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement