facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

US: राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेट सीलिंग बढ़ाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए

Advertisement
Last Updated- June 04, 2023 | 8:33 AM IST
Joe Biden

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश को देनदारियों में चूक से बचाने के लिए ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी अहम विधेयक पर शनिवार को हस्ताक्षर किए।

अमेरिकी राजस्व विभाग ने चेतावनी दी थी कि अगर यह विधेयक समय रहते पारित नहीं हुआ तो देश अपने बिलों का भुगतान करने के लिए संघर्ष करेगा।

व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने विधेयक पर हस्ताक्षर किए और सांसदों की भागीदारी के लिए उनका आभार जताया। इस विधेयक को अमेरिकी सीनेट ने 36 के मुकाबले 63 मतों से पारित किया।

सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने कहा कि विधेयक के पारित होने का मतलब है कि ‘‘अमेरिका राहत की सांस ले सकता है।’’ उन्होंने कहा कि देनदारियों में चूक न हो, इसलिए यह समझौता किया गया है। बाइडन ने शुक्रवार शाम कहा था, “इस बजट समझौते को पारित करना महत्वपूर्ण था।”

उन्होंने कहा कि देश के ऋण चूक से ज्यादा विनाशकारी कुछ नहीं होता है। बाइडन और प्रतिनिधिसभा के अध्यक्ष केविन मैकार्थी के बीच जिस समझौता पैकेज पर सहमति बनी है, उससे रिपब्लिकन और डेमोक्रेट सांसद, दोनों ही पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे लेकिन डेमोक्रेटिक की प्रमुख वरीयताओं को देखते हुए इस पर बात बनी।

Advertisement
First Published - June 4, 2023 | 8:33 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement