facebookmetapixel
Advertisement
Personal Loan लेने वाले की हो जाए मौत तो कौन भरेगा EMI? जानिए क्या कहते हैं नियमAI Stocks: महंगे चिप्स बिगाड़ सकते हैं AI का खेल! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव सेक्टर चुनने की सलाहStock Market Today: GIFT Nifty 100 अंक उछला, एशियाई बाजारों में रिकवरी; आज शेयर बाजार में दिख सकती है दमदार शुरुआतStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज कौन मचाएगा धमाल? Adani, BPCL, मारिको, टाटा मोटर्स समेत ये स्टॉक्स रहेंगे फोकस मेंSugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकस

अमेरिकी बलों को हवाई मार्ग के जरिए सूडान से बाहर निकाला गया

Advertisement

सूडान में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी बलों ने इस अफ्रीकी देश में स्थित अमेरिकी दूतावास के कर्मियों को बाहर निकाल लिया है

Last Updated- April 23, 2023 | 9:49 AM IST
American Force

सूडान में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी बलों ने इस अफ्रीकी देश में स्थित अमेरिकी दूतावास के कर्मियों को बाहर निकाल लिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

इससे पहले एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर जानकारी दी थी कि सूडान में संघर्ष समाप्त होने के कोई संकेत नहीं मिलने के बीच बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा दल ने दूतावास के कर्मियों को वहां से बाहर निकालने की शनिवार को सिफारिश की थी, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी बलों को इस संबंध में आदेश दिए।

अधिकारी ने बताया था कि अमेरिकी बलों ने सूडान में स्थित अमेरिकी दूतावास के कर्मियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बाद में एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की कि बलों को ले जा रहे विमान सूडानी हवाई क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकल गए हैं।

सूडान की सेना से संघर्ष कर रहे ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेस’ ने बताया कि अमेरिकी बचाव अभियान में छह विमानों की मदद ली गई और उसने अमेरिका के साथ निकासी प्रयासों में समन्वय किया।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा संबंधी गंभीर स्थिति के कारण दूतावास में काम-काज रोक दिया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दूतावास में काम-काज फिर से कब शुरू होगा।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement