facebookmetapixel
Advertisement
EV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजनक्या बिना PAN के अटक रहा है ITR? मिनटों में बनाएं और डाउनलोड करें डिजिटल e-PANनंदन नीलेकणी से एस. सोमनाथ तक… जानिए परीक्षा सुधार पैनल के 6 विशेषज्ञों की पूरी प्रोफाइलJuniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1,800 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड हुआ तय; जानें कब खुलेगामहंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्ट

Turkey Earthquake: तुर्किये में 5.6 तीव्रता का आया भूकंप, कुछ और इमारतें गिरी

Advertisement
Last Updated- February 27, 2023 | 5:26 PM IST
Turkey Earthquake

तुर्किये के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कुछ इमारतें जमींदोज हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। किसी के हताहत होने के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। तीन सप्ताह पहले शक्तिशाली भूकंप से तुर्किये-सीरिया क्षेत्र में भीषण तबाही हुई थी।

देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा है कि सोमवार का भूकंप मालत्या प्रांत के येसिलर्ट शहर में केंद्रित था। येसिलर्ट के महापौर मेहमत सिनार ने ‘हैबरटर्क टेलीविजन’ को बताया कि कस्बे में कुछ इमारतें ढह गई हैं। मालत्या तुर्किये के उन 11 प्रांतों में शामिल था, जो 7.8 तीव्रता के भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

छह फरवरी को आए भूकंप से दक्षिणी तुर्किये और उत्तरी सीरिया के कुछ हिस्सों में भारी तबाही हुई। भूकंप से अब तक दोनों देशों में 48,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और तुर्किये में 1,73,000 इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा। तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी एएफएडी ने कहा है कि छह जनवरी के शक्तिशाली भूकंप के बाद से क्षेत्र में करीब 10,000 झटके आ चुके हैं।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 5:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement