facebookmetapixel
Advertisement
पीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़लाREITs को सिर्फ फिक्स्ड इनकम समझना भूल! यील्ड के साथ कैपिटल ग्रोथ का भी मौकानिवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारी

भारतीय समयानुसार 1.30 बजे रात को जवाबी शुल्क की घोषणा करेंगे ट्रम्प

Advertisement

ट्रम्प की इन घोषणाओं की निगरानी के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी मौजूद होंगे।

Last Updated- April 02, 2025 | 9:24 PM IST
Trump administration to strip legal status from 532K migrants living in US

सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत सहित प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ जवाबी शुल्क लगाने के संबंध में की जाने वाली घोषणाओं की निगरानी के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह नियंत्रण कक्ष भारतीय समयानुसार रात 1.30 बजे शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि वाणिज्य और उद्योग सहित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी घोषणाओं पर कड़ी नजर रखने के लिए नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि बृहस्पतिवार (भारत समयानुसार) सुबह-सुबह शुल्क की घोषणा अमेरिका के लिए ‘मुक्ति दिवस’ साबित होगी।

वाणिज्य मंत्रालय इन जवाबी शुल्क के संभावित नतीजों का आकलन करने के लिए संभावित चार परिदृश्यों पर काम कर रहा है, क्योंकि अब भी इस बात को लेकर अनिश्चितता है कि ये शुल्क किस मात्रा में और किस तरीके से लगाए जाएंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Advertisement
First Published - April 2, 2025 | 9:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement