facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

ट्रंप ने बढ़ाई रोक, भारतीयों पर असर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:05 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने देश के कामगारों की सुरक्षा के लिए सबसे अधिक मांग वाले एच-1बी वीजा के साथ-साथ अन्य प्रकार के विदेशी कार्य वीजा को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। अमेरिकी सरकार का कहना है कि भले ही कोरोना के टीके पर कार्य लगातार जारी है लेकिन अभी भी इसकी उपलब्धता, एवं श्रम बाजार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है।  
यह निर्णय बड़ी संख्या में भारतीय आईटी पेशेवरों और कई अमेरिकी एवं भारतीय कंपनियों को प्रभावित करेगा, जिन्हें 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष 2021 के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा एच-1बी वीजा जारी किया गया था।
पिछले साल 22 अप्रैल और 22 जून को दो घोषणाओं द्वारा विभिन्न श्रेणियों के कार्य वीजा पर रोक लगाने का आदेश दिया गया था। यह आदेश 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा था और इससे कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को इसे 31 मार्च तक बढ़ाने के लिए एक और घोषणा जारी कर दी।
उन्होंने कहा कि जिन कारणों से इस तरह का प्रतिबंध लगाया गया था, वे अभी भी बने हुए हैं।  एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों को अमेरिका में विशेष व्यवसायों में नियोजित करने की अनुमति देता है। इसके लिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होना जरूरी है। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत एवं चीन जैसे देशों से प्रत्येक वर्ष हजारों कर्मचारियों को इसके तहत नियुक्त करती हैं।   वीजा आवेदनों पर मोहर लगाने के लिए उन्हें अब कम से कम मार्च के अंत तक इंतजार करना होगा। इससे बड़ी संख्या में भारतीय आईटी पेशेवर प्रभावित होंगे, जो अपने एच -1बी वीजा के नवीनीकरण की मांग कर रहे हैं।  ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी श्रम बाजार एवं अमेरिकी समुदायों के स्वास्थ्य पर कोरोना का प्रभाव राष्ट्रीय चिंता का विषय है, और पिछली दो घोषणाओं के पीछे की वजहें अभी भी लगातार बनी हुई हैं।  कोरोनावायरस ने अमेरिकियों की आजीविका को बहुत अधिक प्रभावित किया है। ट्रंप ने अपनी घोषणा में कहा, ‘अमेरिका में नवंबर में बेरोजगारी की दर 6.7 प्रतिशत थी, जो अप्रैल के उच्चतम स्तर से कम हुई है लेकिन अभी भी साल 2020 के फरवरी की तुलना में नवंबर में अभी भी 98,34,000 नौकरियां कम हैं।’ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा इस समय दुनिया भर में दर्ज किए गए दैनिक संक्रमण मामलों की संख्या, जून के दौरान दैनिक संक्रमण की तुलना में अधिक है। भले ही अमेरिकियों में संक्रमण के मामले लगातार बढऩे के साथ ही चिकित्सीय उपाय एवं टीके उपलब्ध हैं लेकिन अभी भी उनका श्रम बाजार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रभाव को पूरी तरह से देखा नहीं गया है।  इसके अलावा, राज्यों द्वारा व्यवसायों पर प्रतिबंध जारी रखने जैसे उपायों के कारण अभी भी श्रमिक प्रभावित हो रहे हैं। ट्रंप ने कहा, यदि आवश्यक रहा तो इस नवीन घोषणा को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।  

Advertisement
First Published - January 1, 2021 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement