facebookmetapixel
Advertisement
पहले सेवा उत्पादन सूचकांक में आवास-भोजन सेवाएं सबसे आगे, अप्रैल में 37.2% की शानदार बढ़ोतरीबाइरैक की बड़ी पहल: ₹1 लाख करोड़ के RDI फंड के लिए चुने गए देश के 8 बेहतरीन बायोटेक स्टार्टअपRBI का नया फरमान: बैंक बोर्डों को अब रणनीति और जोखिम प्रबंधन पर देना होगा ज्यादा समय, नियम बदलेसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 की सीट के लिए भारत करेगा दावेदारी, अगले साल जून में होगा चुनावEditorial: महंगाई फिर RBI के लक्ष्य से ऊपर, तेल और मॉनसून बढ़ा सकते हैं नीतिगत चुनौतियांआंध्र प्रदेश में कोरोना की दस्तक से हड़कंप, दो मरीजों की मौत के बाद पड़ोसी राज्यों में अलर्ट जारीहोर्मुज स्ट्रेट में ईरानी हमले पर भारत का कड़ा विरोध, 1 भारतीय नाविक की मौत; तेहरान के राजनयिक तलबHurun India Real Estate List: अदाणी प्रॉपर्टीज बनी चौथी सबसे मूल्यवान कंपनी, वैल्यू ₹90,400 करोड़ हुईब्राजील के एथनॉल मॉडल से भारत क्या सीख सकता है? अवसर, चुनौतियां और संतुलन की जरूरतवैश्विक मंच पर भारतीय प्रवासियों की सफलता: विदेशों में हासिल उपलब्धियों से भारत क्या सीख सकता है?

भारत-इजराइल के बीच व्यापार बढ़कर करीब 7.5 अरब डॉलर हुआ

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 9:35 AM IST
India and Israel relations

इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने गुरुवाक को कहा कि भारत और इजराइल के बीच व्यापार कोविड महामारी आने से पहले के पांच अरब डॉलर से बढ़कर अब करीब 7.5 अरब डॉलर हो गया है।

उन्होंने इसे दोनों देशों के लिए ‘‘काफी उत्साहजनक’’ बताया। भारत में इजराइल के राजदूत ने कहा कि दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) तब आगे बढ़ा जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2021 में इजराइल की यात्रा की।

इस समझौते के लिए बातचीत एक दशक से ज्यादा वक्त से चल रही है। गिलोन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हालांकि, मेरा मानना है कि एफटीए के बिना भी व्यापार शानदार है। कोविड महामारी के पहले से पिछले साल तक हमारा व्यापार पांच अरब डॉलर से बढ़कर करीब 7.5 अरब डॉलर हो गया है जो बहुत उत्साहजनक है और मुझे लगता है कि व्यापार बढ़ने की यह प्रवृत्ति जारी रहेगी।’’

यह पूछने पर कि क्या प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भारत की यात्रा पर आएंगे, इस पर उन्होंने कहा कि नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यस्त कार्यक्रमों को देखते हुए यात्रा के लिए परस्पर सहमति से सुविधाजनक वक्त तय किया जाएगा। यह पूछने पर कि क्या अदाणी समूह के खिलाफ हाल के आरोपों का हैफा के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इजराइली बंदरगाह के विकास पर असर पड़ सकता है, इस पर राजदूत ने कहा, ‘‘गौतम अदाणी दुनिया की बंदरगाह प्रणाली में बहुत मजबूत खिलाड़ी हैं। वह उनका मूल कारोबार है। हमारा मानना है कि वह इस बंदरगाह को और मजबूत बनाएंगे।’’

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement