Skip to content
  सोमवार 6 फ़रवरी 2023
Trending
February 6, 2023Hindenburg effect: विपक्षी दलों का अदाणी के मुद्दे को लेकर केंद्र पर हमला तेजFebruary 6, 2023अमेरिका ने मार गिराया ‘जासूसी गुब्बारा’ ! तिलमिलाया उठा चीनFebruary 6, 2023वासन आई केयर के लिए एएसजी हॉस्पिटल की समाधान योजना मंजूरFebruary 6, 2023टेस्टिंग के लिए आने वाली कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी खत्मFebruary 6, 2023देरी से लिया गया निर्णयFebruary 6, 2023EV खरीदने के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे, कर्नाटक दूसरे नंबर परFebruary 6, 202325 आधार अंक और बढ़ेगी रीपो रेट!February 6, 2023चीन के बेटिंग और लोन देने वाले 230 ऐप पर लगेगा प्रतिबंधFebruary 6, 2023अस्पतालों को भेजी गई ‘इंट्रानेजल’ टीके की तीन लाख खुराकFebruary 6, 2023Adani vs Hindenburg: JPC से जांच पर विपक्ष का जोर
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  अंतरराष्ट्रीय  यूक्रेन के राष्ट्रपति से करें सीधी बातचीत
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन के राष्ट्रपति से करें सीधी बातचीत

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —March 7, 2022 11:02 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से बात की और उनसे अनुरोध किया कि रूस तथा यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच चल रही बातचीत के अतिरिक्त वह सीधे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की से वार्ता करें।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक  मोदी ने कहा कि उनकी सलाह पर यदि पुतिन अमल करते हैं तो इस विषय पर जारी शांति प्रयासों को ‘काफी मदद’ मिल सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी और पुतिन के बीच टेलीफोन पर यह बातचीत करीब 50 मिनट तक चली। पीएमओ ने बताया कि दोनों नेताओं ने यूक्रेन में उभरती परिस्थितियों पर चर्चा की और इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन तथा रूस के प्रतिनिधिमंडलों के बीच जारी वार्ता की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इसने कहा, ‘मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी बातचीत का स्वागत किया तथा उम्मीद जताई कि इससे दोनों देश संघर्ष की समाप्ति की दिशा में आगे बढ़ेंगे।’
पुतिन और मोदी के बीच बातचीत ऐसे समय में हुई है जब रूस ने नागरिकों की निकासी के लिए सोमवार सुबह से संघर्षविराम के साथ कई क्षेत्रों में मानवीय गलियारों को खोलने की घोषणा की। उत्तर, दक्षिण और मध्य यूक्रेन के शहरों में रूस की लगातार जारी गोलाबारी के बीच हजारों यूक्रेनी और अन्य देशों के नागरिक वहां से सुरक्षित निकलने की कोशिश में जुटे हैं। भारत भी छात्रों समेत अपने नागरिकों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के सूमी में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर अपनी ‘गहरी चिंता’ से रूसी राष्ट्रपति को अवगत कराया। उन्होंने सूमी सहित यूक्रेन के कुछ अन्य शहरों में संघर्षविराम और मानवीय गलियारों को खोलने की घोषणा की सराहना की तथा सूमी से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के महत्त्व पर जोर दिया। पीएमओ ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने भारतीय छात्रों सहित आम नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए मानवीय गलियारे खोले जाने संबंधी उपायों के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को विस्तृत जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा, ‘राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वस्त किया कि भारतीयों को सुरक्षित निकालने में वह हरसंभव सहयोग करेंगे।’ रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद मोदी और पुतिन के बीच यह तीसरी वार्ता थी। भारत, रूस और यूक्रेन के शीर्ष नेताओं से युद्ध को तत्काल समाप्त करने तथा वार्ता और कूटनीति के जरिये मतभेद दूर करने की अपील करता आ रहा है। रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि रूस ने संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय रक्षा एवं सहयोग संगठन (ओएससीई) और रेडक्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति को कीव, मारियुपोल, खारकीव तथा सूमी में मानवीय गलियारा खोले जाने की जानकारी दी है। पुतिन से बातचीत करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जेलेंस्की से भी करीब 35 मिनट बात की और युद्धग्रस्त देश के पूर्वोत्तर इलाके के शहर सूमी में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने में उनसे मदद का आग्रह किया। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण सूमी में अभी भी 700 के करीब भारतीय छात्र फंसे हुए हैं।     भाषा

रूस ने निकासी के लिए संघर्ष-विराम की घोषणा की, लेकिन लड़ाई जारी
रूस ने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार सुबह से संघर्ष-विराम के साथ कई क्षेत्रों में मानवीय गलियारों को खोलने की घोषणा की है। हालांकि निकासी मार्ग ज्यादातर रूस और उसके सहयोगी देश बेलारूस की ओर जा रहे है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि क्या नागरिकों को निकाला जा रहा है। गलियारों की नई घोषणा के बाद भी रूसी सेना ने कुछ यूक्रेनी शहरों पर रॉकेट हमला जारी रखा और कुछ क्षेत्रों में भयंकर लड़ाई जारी रही। उत्तर, दक्षिण और मध्य यूक्रेन के शहरों में रूस की लगातार जारी गोलीबारी के बीच हजारों यूक्रेनी नागरिक वहां से सुरक्षित निकलने की कोशिश में जुटे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि यह संघर्ष-विराम राजधानी कीव, दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव और सूमी से नागरिकों की निकासी के लिए घोषित किया गया है। दोनों पक्षों ने सोमवार को फिर से बातचीत की भी योजना बनाई, हालांकि इस बात की उम्मीद कम है कि इसमें कोई नतीजा निकलेगा। इस बीच युद्ध में मरने वालों की संख्या स्पष्ट नहीं है। खारकीव क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को कहा कि अकेले वहां 209 लोग मारे गए हैं, जिनमें से 133 नागरिक हैं। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि अब तक 17 लाख से अधिक लोग युद्धग्रस्त यूक्रेन को छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण ले चुके हैं। कई अन्य लोग शहरों में गोलाबारी की चपेट में फंसे हुए हैं। मारियुपोल में खाद्य पदार्थ, पानी और दवाओं की कमी हो गई है। यूक्रेनी अधिकारियों ने कीव के उपनगरों में विनाशकारी मंजर के बीच नागरिकों को निकालने की कोशिशें नाकाम होने की जानकारी दी है। इस बीच, दोनों पक्षों के अधिकारियों ने सोमवार को तीसरे दौर की वार्ता करने की भी योजना बनाई है। संघर्ष विराम के नये प्रस्ताव में, ज्यादातर निकासी मार्ग रूस या उसके सहयोगी बेलारूस की ओर हैं। यूक्रेनी उप प्रधानमंत्री इरिना वीरेशचुक ने इस कदम को ‘अस्वीकार्य’ बताया है। इसके बजाय यूक्रेनी सरकार ने आठ मार्गों का प्रस्ताव रखा जो नागरिकों को यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों में जाने की अनुमति देगा जहां रूस की ओर से कोई गोलाबारी नहीं हो रही है। एक रूसी कार्यबल ने बताया कि लोगों को निकालने के लिए मानवीय गलियारों की घोषणा फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के अनुरोध पर की गई है, जिन्होंने रविवार को पुतिन से बात की थी।
सोमवार को सात उड़ानों से 1,314 भारतीय स्वदेश लाए गए
यूक्रेन के पड़ोसी देशों से सोमवार को सात नागरिक उड़ानों के जरिये कुल 1,314 भारतीयों को स्वदेश लाया गया। नागर विमानन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘रोमानिया के सुसेवा से कल 400 से ज्यादा भारतीयों को वापस लाने के लिये दो विशेष उड़ानों का संचालन किए जाने की उम्मीद है।’  वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव में कुछ दिन पहले गोली लगने से घायल हुए भारतीय छात्र हरजोत सिंह को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विमान सोमवार शाम हिंडन वायुसैनिक अड्डे पर उतरा।

छात्रनरेंद्र मोदीनागरिकपीएमओयूक्रेनरूसवोलोदीमिर जेलेंस्कीव्लादीमिर पुतिन
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने मार गिराया ‘जासूसी गुब्बारा’ ! तिलमिलाया उठा चीन

February 6, 2023 12:28 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान का एक जनरल जो बन गया तानाशाह

February 6, 2023 12:03 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

कोयले के दामों में कमी चाह रहा बांग्लादेश

February 5, 2023 11:01 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

मुशर्रफ का पार्थिव शरीर पाकिस्तान लाया जाएगा

February 5, 2023 8:39 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Russian Crude Oil: रूस से डीजल खरीदने पर यूरोपीय देशों ने रोक लगाई

February 5, 2023 8:14 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

चीन से कुछ अहम कच्चे माल के आयात पर निर्भरता कम करने की जरूरत: NITI Aayog

February 5, 2023 5:04 PM IST0
आपका पैसा

कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते को चार प्रतिशत बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर सकती है सरकार

February 5, 2023 2:20 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान ने विकिपीडिया को किया ‘ब्लॉक’

February 4, 2023 2:24 PM IST0
अन्य समाचार

World Cancer Day: विशेषज्ञों ने कैंसर के किफायती उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने पर दिया जोर

February 4, 2023 12:54 PM IST0
अन्य

देशभर में पिछले 24 घंटे में Covid-19 संक्रमण के 128 नए मामले सामने आए

February 4, 2023 12:04 PM IST0

Trending Topics


  • Gold Prices Today
  • Stock Market Update
  • Adani Enterprises Share Price
  • Rupee vs Dollar
  • Stocks To Watch
  • Adani FPO
  • New Income Tax Regime
  • Online Gaming | Budget 2023
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


Hindenburg effect: विपक्षी दलों का अदाणी के मुद्दे को लेकर केंद्र पर हमला तेज

February 6, 2023 8:15 AM IST

अमेरिका ने मार गिराया 'जासूसी गुब्बारा' ! तिलमिलाया उठा चीन

February 6, 2023 12:28 AM IST

वासन आई केयर के लिए एएसजी हॉस्पिटल की समाधान योजना मंजूर

February 6, 2023 12:14 AM IST

टेस्टिंग के लिए आने वाली कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी खत्म

February 6, 2023 12:13 AM IST

देरी से लिया गया निर्णय

February 6, 2023 12:12 AM IST

Latest News


  • Hindenburg effect: विपक्षी दलों का अदाणी के मुद्दे को लेकर केंद्र पर हमला तेज
    by भाषा
    February 6, 2023
  • अमेरिका ने मार गिराया ‘जासूसी गुब्बारा’ ! तिलमिलाया उठा चीन
    by भाषा
    February 6, 2023
  • वासन आई केयर के लिए एएसजी हॉस्पिटल की समाधान योजना मंजूर
    by शाइन जेकब
    February 6, 2023
  • टेस्टिंग के लिए आने वाली कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी खत्म
    by नितिन कुमार
    February 6, 2023
  • देरी से लिया गया निर्णय
    by बीएस संपादकीय
    February 6, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60841.88 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60842
9101.52%
निफ्टी60842
9100%
सीएनएक्स 50014962
1230.83%
रुपया-डॉलर81.91
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra Life.379.208.31
Adani Ports498.857.98
AAVAS Financiers1996.757.33
Titan Company2463.206.87
Bank of Baroda163.656.20
Rajesh Exports946.906.15
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra Life.380.058.80
Adani Ports498.857.87
AAVAS Financiers1998.657.37
Titan Company2463.106.72
Bank of Baroda163.606.20
Ambuja Cements373.605.97
आगे पढ़े  

# TRENDING

Gold Prices TodayStock Market UpdateAdani Enterprises Share PriceRupee vs DollarStocks To WatchAdani FPONew Income Tax RegimeOnline Gaming | Budget 2023Union Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us