facebookmetapixel
Advertisement
राजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहाराITR Filing 2026: फ्रीलांसिंग का कर रहे हैं काम तो रिटर्न भरते समय रखें ध्यानEditorial: RBI ने FCNR-B स्वैप योजना समय से पहले बंद की, उठे नीतिगत फैसले पर सवालआर्टिफिशल इंटेलिजेंस की चर्चा बेशुमार, लेकिन आम जिंदगी में असर अब भी सीमित40 साल बाद भी अनसुना है जनरल वैद्य का बलिदान, क्या भारत अपने युद्ध नायकों को भूल गया?उत्तर प्रदेश में बिजली लाइन लॉस घटा, बकाया वसूली में भी तेजी; अभियान से ₹654 करोड़ जुटाएपर्पल स्टाइल लाएगी ₹660 करोड़ का IPO, शाहरुख-सचिन और माधुरी दीक्षित समेत इन सेलिब्रिटीज के लगे हैं पैसेएयरटेल के प्रीपेड प्लान में बदलाव, ARPU में 4 से 12 रुपये तक की वृद्धि संभवसोने-चांदी में तेजी के संकेत, अगले हफ्ते कहां तक जाएंगे भाव?Explainer: म्युचुअल फंड में ₹3,811 करोड़ अनक्लेम्ड, कहीं आपका पैसा तो नहीं? ऐसे करें चेक और क्लेम

चीन : कोविड फैलने की आशंका के बीच घर से पढ़ाई कर सकेंगे छात्र

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:38 PM IST

चीन : कोविड फैलने की आशंका के बीच घर से पढ़ाई कर सकेंगे छात्र
PTI / बीजिंग  December 13, 2022

13 दिसंबर (एपी) चीन के कुछ विश्वविद्यालयों ने कहा है कि वे जनवरी में नव वर्ष की छुट्टियों के दौरान कोविड-19 का प्रकोप और बढ़ने की आशंका को देखते हुए छात्रों को घर से पढ़ाई करते हुए सेमेस्टर पूरा करने की अनुमति देंगे।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने स्कूल ऐसा करेंगे लेकिन शंघाई और आसपास के शहरों में विश्वविद्यालयों ने कहा कि छात्रों को या तो जल्दी घर लौटने या परिसर में रहने और हर 48 घंटे पर जांच कराने का विकल्प दिया जाएगा।

इस बार चंद्र नव वर्ष 22 जनवरी को आ रहा है जो पारंपरिक रूप से चीन में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

विश्वविद्यालयों ने यह घोषणा ऐसे वक्त में की है जब चीन ने अपनी सख्त ‘‘जीरो कोविड’’ नीति में छूट देते हुए हल्के लक्षण वाले लोगों को पृथकवाास केंद्रों में भेजे जाने के बजाय घर पर रहने की मंजूरी दी है। साथ ही उसने व्यापक प्रदर्शनों के बाद नीति में कई और बदलाव भी किए हैं।

चीन ने मंगलवार से उस स्मार्टफोन ऐप को बंद कर दिया जिसके तहत निवासियों के आने-जाने पर नजर रखी जाती थी।

एपी गोला नरेश

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement