facebookmetapixel
Advertisement
Insurance Stocks: SBI Life से LIC तक… किस इंश्योरेंस कंपनी ने जून तिमाही में की सबसे ज्यादा कमाई?Stocks To Watch Today: SBI IPO से HCL Tech के AI प्लान तक, आज शेयर बाजार में इन कंपनियों की खबरें बदल सकती हैं चालराम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्टधारावी पुनर्विकास में आई तेजी, म्हाडा और BMC ने जमीन के लिए पट्टा रद्द करने के नोटिस किए जारीसाइबर खतरों से निपटने के लिए सर्ट-इन का ‘AI वॉर रूम’ शुरू, विदेशी AI मॉडलों की कमियों पर रखेगा नजरदूसरी छमाही में FDI और FPI फ्लो बढ़ने की उम्मीद, भारत को लेकर वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत: सिटीमहिला कारोबारियों से ही बढ़ेगा महिला रोजगार, सांख्यिकी विभाग के नए सर्वे में सामने आया सीधा कनेक्शनEditorial: ई-कॉमर्स नियमों की ‘खिचड़ी’ से निवेशक परेशान, नई और आसान रिटेल नीति की जरूरतजून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% हुई, नई CPI सीरीज में पहली बार RBI के लक्ष्य से ऊपरHCL Tech Q1 Results: मुनाफा 20% उछलकर ₹4,624 करोड़ पर, ₹12 डिविडेंड का भी ऐलान

Storm Ciaran : तूफान सियारन के प्रभाव से इटली में रिकॉर्ड बारिश, तीन की मौत

Advertisement

लिवोर्नो शहर से लेकर मुगेलो की अंतर्देशीय घाटी तक तीन घंटे की अवधि में 200 मिलीमीटर बारिश हुई जिसके चलते नदी के तटीय क्षेत्र उफान पर हैं। इतालवी नागरिक सुरक्षा अध

Last Updated- November 03, 2023 | 3:44 PM IST
Italian firefighters work in flooded streets in Tuscany region
Storm Ciaran : तूफान सियारन के प्रभाव से इटली में रिकॉर्ड बारिश, तीन की मौत

तूफान सियारन ने बीती रात इटली में दस्तक दी और इसकी वजह से हुई भारी बारिश के कारण टस्कनी के एक बड़े हिस्से में बाढ़ जैसे हालात बन गए। लोग अपने घरों से बाहर नहीं जा सके, अस्पतालों में पानी भर गया और कई गाड़ियां पलट गईं। इस दौरान कम से कम तीन लोगों की जान जाने की खबर है जिसके बाद पश्चिमी यूरोप में तूफान से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

इतालवी नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि तट पर लिवोर्नो शहर से लेकर मुगेलो की अंतर्देशीय घाटी तक तीन घंटे की अवधि में 200 मिलीमीटर (लगभग 8 इंच) बारिश हुई जिसके चलते नदी के तटीय क्षेत्र उफान पर हैं।

वीडियो फुटेज में कम से कम दर्जन भर गाड़ियां बाढ़ के पानी में बहती नजर आईं। इतालवी समाचार एजेंसी एएनएसए के अनुसार, टस्कनी में मरने वालों में 85 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है जिसके फ्लोरेंस के उत्तर में प्रेटो शहर के पास स्थित घर के निचले तल में पानी भर गया था।

क्षेत्र में 84 वर्षीय एक अन्य महिला की भी घर से पानी बाहर निकालने की कोशिश करते समय मौत हो गई। लिवोर्नो से भी एक व्यक्ति की मौत की खबर है। टस्कनी में तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं जबकि वेनिस के उत्तर में वेनेटो की पहाड़ियों से भी एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। यूरोप के कई देश सियारन तूफान की चपेट में आ चुके हैं।

स्पेन, फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी में बृहस्पतिवार को इससे काफी नुकसान हुआ था। जैसे-जैसे तूफान आगे बढ़ा, इटली के पीसा और मुगेलो में अस्पतालों में पानी भर गया। पूरे टस्कनी में, रेल लाइनें और राजमार्ग बाधित हो गए और स्कूल बंद कर दिए गए।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 3:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement