facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

यमन की राजधानी में भगदड़ मचने से 78 लोगों की मौत: अधिकारी

Advertisement
Last Updated- April 20, 2023 | 9:25 AM IST
Yemen flag

यमन की राजधानी सना में बुधवार देर रात वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने के कारण कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हूती के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हूती द्वारा संचालित गृह मंत्रालय के अनुसार, ओल्ड सिटी में व्यापारियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब लोग एकत्र हुए थे और तभी अचानक वहां भगदड़ मच गई। मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्देल-खलीक अल-अघरी ने आरोप लगाया कि स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना धन वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किए जाने के कारण यह हादसा हुआ।

हूती के टीवी चैनल ‘अल-मसीराह’ के अनुसार, बड़ी संख्या में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मोताहर अल-मारौनी ने बताया कि हादसे में 78 लोग मारे गए और घायलों में कम से कम 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हूती विद्रोहियों ने उस स्कूल को तुरंत घेर लिया, जहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहां पत्रकारों सहित आम लोगों को फिलहाल जाने नहीं दिया जा रहा। हूती द्वारा संचालित गृह मंत्रालय के अनुसार, इस संबंध में अभी तक दो आयोजकों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement
First Published - April 20, 2023 | 9:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement